रेप के मामले में जेल में सजा काट रहे आशाराम बापू की तबियत बिगड़ी जेल से हॉस्पिटल में किया गया शिफ्ट

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप के मामले में जेल में सजा काट रहे आशाराम बापू की तबियत बिगड़ी जेल से हॉस्पिटल में किया गया शिफ्ट
जोधपुर 17 फरवरी 2021 - राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. आसाराम बापू को महात्मा गांधी अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि आसाराम बापू को हार्ट अटैक आने के बाद इमरजेंसी ले जाया गया है. इससे पहले तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना पर आसाराम बापू को जेल डिस्पेंसरी में प्रथमिक उपचार दिया गया था. लेकिन अब जेल कर्मियों ने आसाराम बापू को महात्मा गांधी अस्पताल की इमरजेंसी में शिफ्ट कराया है. बता दें कि आसाराम बापू नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है।

यौन शोषण मामले में बीते हफ्ते राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में आसाराम बापू के मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन आसाराम बापू की ओर से वकील को मुंबई से आना था लेकिन वह नहीं पहुंचे. ऐसे में वकीलों ने सुनवाई टालने का अनुरोध किया. अब 8 मार्च को अपील पर सुनवाई होगी. आसाराम बापू को एससी एसटी कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. साल 2013 में एक नाबालिग लड़की ने जोधपुर के निकट मनाई आश्रम में आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. जिसके बाद 31 अगस्त 2013 को आसाराम बापू को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया था।

आसाराम बापू पर पोस्को , जुवेनाइनल जस्टिस एक्ट , रेप , आपराधिक षडयंत्र और दूसरे कई मामलों के तहत केस दर्ज है. साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट में आसाराम बापू ने जमानत याचिका लगाई थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था . फिर अप्रैल 2018 में जोधपुर स्पेशल कोर्ट ने आसाराम बापू को एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का दोषी पाया. कोर्ट ने आसाराम बापू को पोक्सो कानून के तहत आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH