सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म , आरोपी ने समझौते के लिए की एक लाख की पेशकश

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म , आरोपी ने समझौते के लिए की एक लाख की पेशकश
हिसार 15 फरवरी 2021 - हरियाणा के हिसार से एक 26 साल की तलाकशुदा महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तलाकशुदा महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक शख्स ने उसके साथ रेप किया और जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वो तलाकशुदा है और वो रेंट एग्रीमेंट बनवाने के लिए कोर्ट में गई थी. जहां पर उसकी मुलाकात एक शमशेर सिंह नाम के शख्स से हुई. उसने कहा कि वो रेंट एग्रीमेंट बना देगा और उसने अपना मोबाइल नबंर भी उसे दिया. इसके अलावा महिला ने अपनी शिकायत में लिखा कि 11 फरवरी को मुझे कोर्ट परिसर में बुलाया और कहा कि तुम्हें किराया देकर रहना है तो मेरा घर भी देख लो।

महिला ने बताया कि आरोपी शख्स उसे अपने साथ सेक्टर 15 स्थित अपने घर दिखाने के लिए ले गया. मकान देखने के बाद उसके साथ चाय पी कर चली गई लेकिन अपने रेंट एग्रीमेंट संबंधित दस्तावेज छोड़ आई थी इसके बाद 12 फरवरी को उसने मुझे घर बुलाया और कमरे में बंद करने के बाद मेरे साथ दुष्कर्म किया।

महिला का कहना है कि मैंने जब विरोध किया तो मुझे और बच्चे को मारने की धमकी दी और एक लाख रुपये का ऑफर देकर मामले को रफा दफा करने की बात कही।

सिविल लाइन थाना प्रभारी बलवंत ने बताया कि उनके यहां एक महिला ने शिकायत दी थी जिसमें दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला की मेडिकल जांच भी करवाई गई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH