छत्तीसगढ़ - प्रेम निवेदन अस्वीकार होने से आहत युवक ने खुद को लगाया आग

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेम निवेदन अस्वीकार होने से आहत युवक ने खुद को लगाया आग
पेंड्रा 14 फरवरी 2021 - प्यार में असफल एक युवक ने वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले खुद को आग लगा लिया। बार-बार प्रेम का इजहार करने के बावजूद लड़की की ओर से जब कोई जवाब नहीं आया तो युवक ने यह घातक कदम उठा लिया। युवक ने अपने प्रेम का इजहार किया और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर जान देने की कोशिश की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। युवक गंभीर रूप से जल चुका है।

घटना पेंड्रा के राय पेट्रोल पंप के पास की है। लाटा गांव का रहने वाला युवक संजय तिर्की एक लड़की से प्यार करता है लेकिन लड़की उससे प्यार नहीं करती है। वैलेंटाइन डे के ठीक पहले युवक लड़की को मना रहा था। लेकिन लड़की की ओर से जवाब न मिलने से वह परेशान हो गया। युवक ने खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। 
पास के कपड़ा दुकान मालिक ने उसकी आग बुझाकर मदद की है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक लगभग 40 प्रतिशत जल चुका है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 

दुकानदार और उनके कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा भी टल गया। दुकान में भी आग लग सकती थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH