छत्तीसगढ़ में हाई और हायर सेकेंड्री स्कूल 16 से तो कालेज महीने के अंत तक हो सकते है अनलॉक ,,

छत्तीसगढ़ , 12-02-2021 6:56:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में हाई और हायर सेकेंड्री स्कूल 16 से तो कालेज महीने के अंत तक हो सकते है अनलॉक ,,
रायपुर 12 फरवरी 2021 - प्रदेश के हाई व हायर सेकंडरी स्कूल  16 फरवरी से खुल जाएंगे। 13 फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। हालांकि कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखकर स्कूल खोले जाएंगे। पिछले साल मार्च में कोरोना संक्रमण शुरू होते ही स्कूल बंद कर दिए गए थे। 

इसके बाद बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखकर ऑनलाइन और मोहल्ला क्लास के जरिए पढ़ाई शुरू की गई थी। बोर्ड कक्षाओं में अभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं होनी है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इससे पहले नवमी से बारहवीं तक की नियमित कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों से चर्चा के बाद अधिकृत रूप से इसकी घोषणा की जाएगी। इसी दौरान सभी विभागों को भी जरूरी को-ऑर्डिनेशन के लिए कहा जाएगा। फिलहाल हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों को खोला जाएगा, जिससे बच्चे कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरत सकें। इसके बाद अगली कड़ी में पहली से लेकर आठवीं कक्षाओं में पढ़ाई शुरू होगी। हालांकि नए सत्र से ही प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने की बात कही जा रही है।

स्कूल खोलने से पहले सेनिटाइजेशन कराना होगा। इसके अलावा बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य होगा। बैठक व्यवस्था में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। स्कूल की साफ-सफाई का भी विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। बच्चों को भी इसके बारे में खासतौर पर जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपने स्तर पर भी पूरी तरह सावधान रहें। स्कूलों में शिक्षकों को ध्यान रखना होगा कि किसी भी बच्चे में कोरोना के लक्षण दिखें तो तत्काल जांच और इलाज के लिए पहल करें। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट 13 फरवरी को प्रदेश के सभी 509 कालेज खोलने और तारीख के बारे में फैसला करेगी, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश के सारे कालेज इस माह के अंत तक खोल दिए जाएंगे। हर क्लास 50 प्रतिशत छात्र क्षमता से शुरू होगी, यानी कक्षा में जितने छात्र हैं, पढ़ाई के दौरान क्लासरूम में उनमें से आधे (50 प्रतिशत) को ही मौजूद रहने की अनुमति होगी। 

कालेजों को इसी क्षमता के साथ छात्रों को बुलाने और उनकी बैठक की प्लानिंग करनी होगी। जो छात्र उपस्थित नहीं रहेंगे, उनके लिए यही क्लास ऑनलाइन चालू रहेगी, इसके इंतजाम भी करने के लिए कहा जाएगा। क्षमता से आधे छात्रों वाला फार्मूला केवल उन्हीं इलाकों के लिए लागू नहीं रहेगा, जहां छात्र दूर-दूर से पढऩे आते हैं अर्थात कनेक्टिविटी कम होगी। 

राजधानी समेत प्रदेश भर के कालेज 19 मार्च 2020 यानी देश में लॉकडाउन से 4 दिन पहले से बंद हैं, जो अब तक नहीं खुले। इनमें उच्च शिक्षा से जुड़े 509 सरकारी-गैर सरकारी कालेज शामिल हैं। हालांकि प्रोफेशनल और टेक्निकल शिक्षा से जुड़े कालेज भी तभी से बंद हैं, लेकिन अभी बात उच्च शिक्षा से जुड़े कालेजों की है। चूंकि छत्तीसगढ़ के सभी सीमावर्ती राज्यों में कालेज खुल चुके हैं, इसलिए माना जा रहा है कि प्रदेश कैबिनेट यहां भी कालेज खोलने का फैसला ले सकती है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां अभी कोरोना के औसतन डेढ़-दो सौ केस रोजाना निकल रहे हैं, इसलिए नियम-शर्तें सख्त होंगी।

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH