छत्तीसगढ़ - सहेली के बॉयफ्रेंड ने तंत्र मंत्र के सहारे गृहक्लेश को दूर करने के बहाने विवाहिता से किया दुष्कर्म ,,

रायपुर , 12-02-2021 5:57:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सहेली के बॉयफ्रेंड ने तंत्र मंत्र के सहारे गृहक्लेश को दूर करने के बहाने विवाहिता से किया दुष्कर्म ,,
रायपुर 12 फरवरी 2021 -  राजधानी रायपुर में झाड़ फूंक के बहाने शादीशुदा महिला से दुष्कर्म  करने का मामला सामने आया है, दुष्कर्म की इस वारदात को विवाहिता की सहेली के बॉयफ्रेंड ने अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला ने पति-पत्नी के बीच चल रहे अनबन को झाड़ फूंक के जरिए शांत कराने के लिए अपनी सहेली के बॉयफ्रेंड को बुलाया था. उसने धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. और इसकी जानकारी किसी को देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी. पीड़िता की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने बताया की कचना इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय युवती की अपने पति के साथ कुछ अनबन चल रहा था और यह बात पीड़िता ने अपने सहेली को बताई थी. जिसके बाद उसकी सहेली ने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड झाड़ फूंक कर पारिवारिक कलह को दूर करता है. फिर पीड़िता ने उसके बॉयफ्रेंड से फोन पर बात की।

जिसके बाद आरोपी ने पूजा सामग्री लेकर प्रार्थीया को मरीन ड्राइव के पास बुलाया और यहां से उसे बीएसयूपी कालोनी लेकर जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर फ़ोटो वायरल कर देने की धमकी दी।

पीड़िता आरोपी का नाम भी नहीं जानती. उसकी सहेली से भी पूछताछ की गई है तो उसने आरोपी का नाम विकास उर्फ विक्रमजीत बताया. उसकी सहेली का कहना है कि आरोपी कई बार अपना नाम अलग अलग बताता था. वो भी उसके बारे में उतने अच्छे से नहीं जानती. फिलहाल जो नाम सामने आया है, उसके अनुसार आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH