11 महीने बाद पटरियों पर फिर दौड़ी पैसेंजर ट्रेन , यात्रा के लिए बिलासपुर स्टेसन जाने से पहले पढ़ ले पूरी खबर ,,

बिलासपुर , 12-02-2021 3:44:14 PM
Anil Tamboli
11 महीने बाद पटरियों पर फिर दौड़ी पैसेंजर ट्रेन , यात्रा के लिए बिलासपुर स्टेसन जाने से पहले पढ़ ले पूरी खबर ,,
बिलासपुर 12 फरवरी 2021 - बिलासपुर से डोंगरगढ़ के बीच 11 महीने बाद शुक्रवार से पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो रहा है। इससे छोटे स्टेशनों के यात्रियों के बड़ी राहत मिलेगी। कर्मचारी, श्रमिक समेत कई ऐसा वर्ग है, जो इन्हीं ट्रेनों में कार्य स्थल तक पहुंचता है। कोरोना वायरस के कारण 22 मार्च के बाद से पैसेंजर, मेमू व लोकल ट्रेनों का भी परिचालन बंद था। हालांकि इस बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई गई, लेकिन इसका लाभ प्रमुख स्टेशनों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को मिला। पहले दिन तीन पैसेंजर ट्रेन चलेगी। जिनमें बिलासपुर- रायपुर पैसेंजर, रायपुर- दुर्ग पैसेंजर और रायपुर- डोंगरगढ़- बिलासपुर पैसेंजर शामिल है।

मेमू पैसेंजर ट्रेनों के किराए को लेकर निर्णय नहीं हो सका। गुरुवार की सुबह से लेकर रात तक इसे लेकर रेलवे बोर्ड में बैठक होती रही। जोन के अधिकारी निर्णय का इंतजार भी करते रहे हैं, लेकिन फैसला नहीं हो सका। इसलिए यह तय नहीं हो सका है कि पहले दिन यात्रियों से कितना किराया लिया जाएगा। जोन इसे लेकर परेशान है, क्योंकि जिन सात ट्रेनों के परिचालन की घोषणा हुई उन सभी को स्पेशल बनाकर चलाई जा रही है।

किराए को लेकर भले ही निर्णय नहीं हो सका। लेकिन जोन ने यह जरुर तय कर दिया है कि मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन कराने की झंझट नहीं रहेगी। यात्री पहले की तरह काउंटर पर पहुँचेंगे और टिकट लेकर प्लेटफार्म में प्रवेश करेंगे , स्टेशन में आटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग के साथ टिकट मशीन लगाई गई है। यह जरुर है कि यात्रियों को बारी- बारी स्टेशन के अंदर प्रवेश मिलेगा। मालूम हो कि जिन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है उनमें लगे जनरल कोच के बर्थ की बुकिंग के लिए रिजर्वेशन कराना पड़ता है। इससे यात्री परेशान थे। कम से कम अब उन्हें छोटे- छोटे स्टेशनों में यात्रा करने के लिए परेशानी नहीं होगी।

रेलवे बोर्ड ने सात मेमू पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन की घोषणा तो कर दी है। इससे यात्रियों को राहत भी मिलेगी। पर बिलासपुर से कोरबा, रायगढ़, चिरमिरी, कटनी मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अभी पैसेंजर व लोकल ट्रेनों के परिचालन का इंतजार है। शुक्रवार को सभी आस लगाए बैठे थे कि परिचालन की घोषणा हो जाएगी, लेकिन मायूस हुए। हालांकि रेलवे की ओर से इन रूटों के लिए कुछ ट्रेनों के परिचालन को लेकर प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही गई है। पर मुहर कब लगेगी या कोई नहीं बता पा रहा है।

बिलासपुर से 10 महीने बाद आज सुबह 6.55 बजे पहली मेमू पैसेंजर ट्रेन रवाना हो गई। दूसरी पैसेंजर का परिचालन 13 फरवरी से शुरू होगा। इसे देखते हुए ही रेलवे जोनल स्टेशन स्थित जनरल टिकट काउंटर में गुरुवार को तैयारी पूरी कर ली है। दिनभर सिस्टम अपडेट करने का काम जारी भी रहा। हालांकि अभी ट्रेनें कम है। इसलिए रेलवे ने केवल तीन काउंटर ही खोलने का निर्णय लिया है।

हालांकि गेट क्रमांक तीन पर 10 जनरल टिकट काउंटर है। व्यवस्था में किसी तरह का बदलाव भी नहीं हुआ। मसलन यात्री गेट क्रमांक तीन से प्रवेश करेंगे। जहां पहले उनके टिकट की जांच होगी, ताकि बिना टिकट के यात्री प्रवेश न कर सके। इसके अलावा बाहर निकलने की व्यवस्था गेट क्रमांक चार से ही रहेगी। बंद दूसरे गेट को खोलने के संबंध में अब तक किसी तरह का निर्णय नहीं हुआ है।

जनरल टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 90 मिनट पहले की बाध्यता नहीं रहेगी। कोरोना को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों के लिए यह नियम लागू किए गए हैं। जिसके चलते उन्हें परेशानी हो रही है। इससे पहले पहुँचने वाले यात्रियों को भी प्रवेश नहीं दिया जाता।

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH