समाजवादी पार्टी के नेता के रिसोर्ट पर चल रहा था सेक्स रैकेट , उज्बेकिस्तान की दो युवती और पांच युवक गिरफ्तार ,,

उत्तर प्रदेश , 12-02-2021 12:39:00 PM
Anil Tamboli
समाजवादी पार्टी के नेता के रिसोर्ट पर चल रहा था सेक्स रैकेट , उज्बेकिस्तान की दो युवती और पांच युवक गिरफ्तार ,,
आगरा 12 फरवरी 2021 - थाना ताजगंज के शिल्पग्राम के पास स्थित शुभ रिसॉर्ट में गुरुवार रात को पुलिस ने छापा मारकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को पकड़ लिया। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि होटल समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का है। छापे के दौरान वह अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया है। विदेशी युवतियों को ऑन डिमांड बुलाए जाने की जानकारी मिली है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में शिल्पग्राम के पास होटल में देह व्यापार कराए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर सीओ सदर राजीव कुमार ने महिला थाना पुलिस के साथ गुरुवार रात आठ बजे छापा मारा। होटल के कमरों में उज्बेकिस्तान की दो युवती मिलीं। इसके अलावा पांच और लोग पकड़ लिए गए। इनमें धांधूपुरा निवासी सुरेंद्र उर्फ भीमा भी शामिल है।

पूछताछ में पता चला है कि होटल समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल का है। उनके सहयोगी चिराग और सुंदरम हैं। तीनों मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि होटल सपा नेता ही चला रहे थे।

एसपी सिटी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था। भीमा युवतियों को बुलाता था। 15 दिन की बुकिंग होती थी। युवतियों की फोटो ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी। इसके बाद रेट तय किया जाता था। ग्राहक जिस युवती को पसंद करते थे, उसको ग्राहक के पास भेज दिया जाता था। भीमा यह काम कर रहा था। विदेशी युवतियों के पास वीजा नहीं है। उनका वीजा खत्म हो गया है। उनके पास आधार कार्ड भी मिले हैं।

वही इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष राम गोपाल बघेल का कहना है कि राकेश अग्रवाल के पास फिलहाल पार्टी में कोई पद नहीं है और ना ही वह पार्टी में सक्रिय है।

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH