छत्तीसगढ़ - घर से खेलने के लिए निकले तीन बच्चे हुए लापता , अपहरण की आशंका से घबराई पुलिस ,,

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर से खेलने के लिए निकले तीन बच्चे हुए लापता , अपहरण की आशंका से घबराई पुलिस ,,
भिलाई 12 फरवरी 2021 - अहिवारा में रहने वाले 10 से 13 साल के बीच के तीन बच्चे बुधवार की दोपहर से लापता हैं। लापता बच्चों में दो सगे भाई हैं और एक पड़ोसी का बेटा है। तीनों बच्चे एक साथ खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। 

इसके बाद परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस से शिकायत की। इधर, एक साथ तीन बच्चों के लापता होने के बाद घबराई पुलिस ने फौरन प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पतासाजी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

जानकारी के मुताबिक 100 यूनिट अहिवारा निवासी विनोद पासवान के दोनों बेटे सूरज पासवान (13), नीरज पासवान (10) और पड़ोसी स्व. विष्णु देवांगन का बेटा निखिल देवांगन (12) बुधवार की दोपहर करीब दो बजे खेलने के लिए घर से निकले थे। रात 10 बजे तक उनके घर न लौटने पर दोनों परिवार के सदस्यों ने उनकी पतासाजी शुरू की। देर रात तक उनकी तलाश की गई। रिश्तेदारों के यहां भी खोजने पर जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वे लोग पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पतासाजी शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक तीनों बच्चे बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे आखिरी बार देखे गए थे। गांव की ही रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा साहू ने तीनों बच्चों को देखा था। वे तीनों पुराना दशहरा मैदान के पास मिले थे। पुष्पा ने उनसे पूछा था कि वे कहां जा रहे हैं। इस पर तीनों बच्चों ने उसे बताया था कि वे लोग गार्डन में झूला झूलने जा रहे हैं ये जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने आसपास के सभी गार्डन में जाकर बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

नंदिनी पुलिस थाना के टीआइ लक्ष्मण कुमेटी ने कहा कि अभी तक तीनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिवार वालों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।

सोर्स - नई दुनिया
छत्तीसगढ़ - घर से खेलने के लिए निकले तीन बच्चे हुए लापता , अपहरण की आशंका से घबराई पुलिस ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH