जानिए बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जो फिल्म रिलीज होने से पहले कह गए दुनिया को अलविदा ,,

बॉलीवुड , 12-02-2021 11:45:03 AM
Anil Tamboli
जानिए बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जो फिल्म रिलीज होने से पहले कह गए दुनिया को अलविदा ,,
मुम्बई 12 फरवरी 2021 - मंगलवार को एक्टर राजीव कपूर के आकस्मिक निधन के बाद से ही पूरा बॉलीवुड गहरे सदमे में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजीव कपूर तकरीबन तीन दशक बाद फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ से फिल्मों में वापसी करने वाले थे। लेकिन अपनी कमबैक फिल्म के रिलीज होने से पहले ही वे चल बसे। यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सितारों के बारे में।

01 - सुशांत सिंह राजपूत : सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। युवा अभिनेता 14 जून को अपनी फिल्म ‘दिल बेचार ’की रिलीज से पहल ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। यह फिल्म 24 जुलाई को रिलीज हुई, प्रशंसकों और समीक्षकों ने इसे बहुत सराहा।

02 - ओम पूरी : ओम पूरी का निधन 06 जनवरी, 2017 में आर्ट अटैक की वजह से हो गया था। दुनिया को अलविदा कहने के ठीक एक महीने पहले ही ओम पूरी ने फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग पूरी की थी। लेकिन 25 जून, 2017 को रिलीज हुई इस फिल्म को वह सिल्वर स्क्रिन पर नहीं देख पाए।

03 - राजेश खन्ना : बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर राजेश खन्ना इस इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे। 18 जुलाई, 2012 को कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था और उनकी आखिरी फिल्म ‘रियासत’ 2014 में रिलीज हुई।

04 - शम्मी कपूर : भारतीय सिनेमा के एक और दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर का 14 अगस्त को निधन हो गया था। अभिनेता को आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म ’रॉकस्टार’ में गेस्ट अपियरेंस में देखा गया था, जो उसी वर्ष नवंबर के महीने में रिलीज हुई थी।

05 - श्री देवी : श्री देवी बॉलीवुड की सबसे सुंदर अदाकारों में से एक थीं। 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में उनका निधन हो गया था। 2018 की फिल्म ज़ीरो में उनकी एक कैमियो उपस्थिति थी जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

06 - स्मिता पाटिल : भारतीय सिनेमा की एक और बेहतरीन अभिनेत्री, स्मिता पाटिल ने बॉलीवुड में अपने लिए एक अलग जगह बनाई थी। बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के दो हफ्ते बाद 13 दिसंबर, 1986 को उनकी मृत्यु हो गई। उनकी अंतिम फिल्म ‘गालियाें के बादशाह’ 17 मार्च 1989 को रिलीज हुई।

07 - दिव्या भारती : 1993 में दिव्या भारती के अप्रत्याशित और असामयिक निधन से पूरे बॉलीवुड को झटका लगा था। वह 19 साल की थीं जब उनका निधन हो गया था। उनकी आखिरी फिल्म ' शतरंज ' साल रिलीज हुई, और बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

08 - मधुबाला : सुंदरता का एक प्रतीक मानी जाने वाली मधुबाला 23 फरवरी, 1969 को दुनिया से चली गईं। अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म मुगल-ए-आजम देने के बाद 1971 में उनकी आखिरी फिल्म 'ज्वाला' रिलीज हुई।

08 - संजीव कुमार : प्रसिद्ध फिल्म 'शोले' में 'ठाकुर' का किरदार निभाने वाले संजीव कुमार का 47 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनकी फिल्म 'प्रोफेसर की पड़ोसन' उनके निधन के 8 साल बाद रिलीज हुई थी।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH