छत्तीसगढ़ - शादी के बाद पति और पत्नी ने जैसे ही किया गृह प्रवेश पुलिस ने पति को कर लिया गिरफ्तार , जाने क्या है मामला ,,
रायपुर , 12-02-2021 4:10:08 AM
रायपुर 11 फरवरी 2021 - राजधानी रायपुर में एक दंपत्ति जहां शादी करके घर पहुँचा ही था कि दूल्हे को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया।
मामले की जानकारी देते हुए खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया को आरोपी खोमन कुमार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी मठपारा कचना ने प्रार्थीया युवती से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद वह शादी से इंकार कर दूसरी युवती से शादी कर लिया। इस मामले में एक हफ़्ता पहले ही जांच कर आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा में अपराध कायम किया गया था जिसके बाद से ही आरोपी खोमन की तलाश जारी थी।
थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक की शादी दूसरे जिले की युवती के साथ हुई है जिसकी वजह से आरोपी पिछले 4 दिनों से दूसरे जिले में ही था, आज उसके वापस रायपुर आने की खबर पुलिस टीम को मिली जिस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी खोमन को कल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि प्रार्थीया से उसका परिचय तकरीबन डेढ़ वर्ष से था व इस दौरान उसने कई बार युवती को अपने पास मिलने बुलाया था।














