छत्तीसगढ़ में कम हो रहा है कोरोना का कहर , गुरुवार को मिले मात्र इतने संक्रमित , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 12-02-2021 3:38:41 AM
रायपुर 11 फरवरी 2021 - छत्तीसगढ़ में आज 254 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 273 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 4 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3759 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 254 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 8 हजार 472 संक्रमित हो गई है। वहीं अब तक 3 लाख 1 हजार 238 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3475 हो गई है।
अगर बात करे जिले वार आंकड़ो की तो दुर्ग से 28 , राजनांदगांव से 07 , बालोद से 04 , बेमेतरा से 01 , कबीरधाम से 02 , रायपुर से 71 , धमतरी से 05 , बलौदाबाजार से 04 , महासमुंद से 06 , गरियाबंद से 12 , बिलासपुर से 16 , रायगढ़ से 30 , कोरबा से 08 , जांजगीर चांपा से 02 , मुंगेली से 05 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 01 , सरगुजा से 08 , कोरिया से 11 , सूरजपुर से 10 , जशपुर से 09 , बस्तर से 08 , कांकेर से 05 और अन्य राज्य से 01 नए मरीज शामिल है।














