अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 11 फरवरी 2021 दिन गुरुवार ,,
मौसम , 11-02-2021 11:39:50 AM
- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के उत्तरी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। देश के बाकी सभी राज्यों में मौसम इस दौरान साफ और शुष्क रहेगा।
उत्तर भारत के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद अब उत्तर-पश्चिमी हवाएँ फिर से चलनी शुरू हो जाएंगी जिससे हम उम्मीद कर रहे हैं कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और यह सामान्य के आसपास या उससे नीचे पहुँच सकता है।
24 घंटों के बाद उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी ठंडी हवाएँ पहुँच जाएंगी और इन भागों में भी 24 घंटों के बाद पारा गिरेगा।
सोर्स - skymetweather.com














