26 जनवरी के दिन लालकिले पर हुए हिंसा का मास्टर माईंड दीप सिद्धू गिरफ्तार , सिद्धू पर था एक लाख का ईनाम ,,

देश , 09-02-2021 3:37:26 PM
Anil Tamboli
26 जनवरी के दिन लालकिले पर हुए हिंसा का मास्टर माईंड दीप सिद्धू गिरफ्तार , सिद्धू पर था एक लाख का ईनाम ,,
नई दिल्ली 09 फरवरी 2021 - दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी में से एक है। करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि उसे पुलिस ने कहां से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था। दावा किया गया है कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो अपलोड करता है, उसके पीछे उसकी एक बेहद करीबी महिला मित्र है। पुलिस के अनुसार सिद्धू वीडियो बनाता था और उसे उसकी महिला मित्र विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया करती थी। 

हाल ही में किया था एक वीडियो जारी

हाल ही में पंजाबी अभिनेता ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उसने कुछ गलत नहीं किया है। इसलिए उसे किसी बात का कोई डर नहीं है। वह मामले से जुड़े सबूत जुटा रहा है और दो दिन बाद पुलिस के सामने पेश होगा। उसने जांच एजेंसियों से उसके परिवार को परेशान न करने के लिए कहा था। 

कौन है दीप सिद्धू 

दीप सिद्धू एक पंजाबी अभिनेता है। सिद्धू का जन्म वर्ष 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ, फिर उसने आगे कानून की पढ़ाई की। दीप किंगफिशर मॉडल हंट का विजेता रह चुका है और मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब अपने नाम कर चुका है। शुरूआत में मॉडलिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किंगफिशर मॉडल हंट अवार्ड जीतने से पहले वह कुछ दिन बार का सदस्य भी रहा। साल 2015 में दीप सिद्धू की पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई। हालांकि, उसे पहचान साल 2018 में आई फिल्म 'जोरा दास नुंबरिया' से मिली, जिसमें उसने गैंगेस्टर का किरदार निभाया था।

खालिस्तान समर्थक होने का आरोप, एनआईए ने भेजा था नोटिस  

दीप सिद्धू किसान आंदोलन में लगातार दो महीनों से सक्रिय था। कुछ दिन पहले दीप को सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के साथ रिश्तों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नोटिस भी जारी किया था। दीप ने पिछले साल आंदोलन के दौरान किसान यूनियन के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। उस दौरान उसने शंभु मोर्चा के नाम से नए किसान संगठन की घोषणा भी की थी। तब उसके मोर्चा को खालिस्तान समर्थक चैनलों से समर्थन भी मिला था।
26 जनवरी के दिन लालकिले पर हुए हिंसा का मास्टर माईंड दीप सिद्धू गिरफ्तार , सिद्धू पर था एक लाख का ईनाम ,,

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH