जो संकट भाजपा सरकार ने खड़ा किया है उसे छत्तीसगढ़ वासी झेल रहे हैं - शैलेष नितिन त्रिवेदी

छत्तीसगढ़ , 06-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
जो संकट भाजपा सरकार ने खड़ा किया है उसे छत्तीसगढ़ वासी झेल रहे हैं - शैलेष नितिन त्रिवेदी
रायपुर 06 जून 2020 -  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भारत में यदि कोरोना ने महामारी का रूप लिया है तो इसका दोष भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार को जाता है भाजपा को चाहिए की वो शर्मिंदगी महसूस करें और मीनमेख निकालने की जगह जहां संभव हो सेवा करें. यही उनका प्रायश्चित है।
  
उन्होंने कहा है कि भाजपा ने न केंद्र के स्तर पर लोगों की सहायता की और न राज्य के स्तर पर. भाजपा के लोग सिर्फ़ कमी तलाश करने की नाकाम कोशिशों में लगे रहे. अब जबकि छत्तीसगढ़वासी दुख और पीड़ा झेलते हुए अपने घर वापस आ गए हैं, भाजपा के लोगों को उनकी सुध लेनी चाहिए और थोड़ी बहुत सेवा कर लेनी चाहिए.
 
कोरोना संक्रमण पर उन्होंने कहा कि यदि केंद्र की भाजपा सरकार ने समय रहते एयरपोर्ट बंद कर दिए होते, जांच शुरु कर दी होती तो विदेशों से आने वाले लोगों को बीमारी फैलाने से रोका जा सकता था. लेकिन मोदी सरकार को ‘नमस्ते ट्रंप’ में लगी रही. फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना सोच विचार किए, बिना सलाह मशविरा किए लॉकडाउन करके मज़दूरों की हालत ख़राब कर दी और उन्हें पीड़ा, प्रताड़ना और भूख झेलने पर मजबूर कर दिया. करोड़ों मज़दूर सड़कों पर पैदल चलते घर के लिए निकलने के लिए बाध्य हुए. न भाजपा सरकार ने उनका किराया दिया और न राशन पानी की व्यवस्था की.
 
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की सरकार बिना केंद्र की सहायता के मज़दूरों और बाहर से लौटे छत्तीसगढ़वासियों की सहायता कर रही है. बाहर से लौटे लोगों को उनके गांवों में ही क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया है. सरकार ने बहुत सोच विचार करके क्वारेंटीन सेटरों की व्यवस्था सरपंचों और ग्रामवासियों को सौंपी है और प्रशासन की भूमिका सुविधाएं जुटाने तक रखी है. ऐसे में भाजपा के लोग यदि शिकायत कर रहे हैं तो वे छत्तीसगढ़वासियों को ही दोष दे रहे हैं. उन्होंने कहा है कि जहां सुधार की आवश्यकता महसूस हो रही है वहां भाजपा के लोगों को सुझाव देने चाहिए, सहायता तो वे न केंद्र में कर रहे हैं और न प्रदेश में. भाजपा निहित राजनैतिक स्वार्थ के लिए गांव की व्यवस्था में मीनमेख निकलने और विघ्न डालने की कोशिश न करे.
 
उन्होंने कहा है कि भाजपा द्वारा अपने बयानों में इन मजदूर भाइयों के लिये जिस भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है कांग्रेस उसकी कड़ी निंदा करती है ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH