अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 09 फरवरी 2021 दिन मंगलवार ,,
मौसम , 09-02-2021 11:24:38 AM
- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इन भागों में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।
विदर्भ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थितियां आगे भी जारी रहेंगी।
उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।
सोर्स - skymetweather.com














