मुख्यमंत्री की बेटी हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार , सायबर ठगों ने इस तरह खाते से उड़ाए रकम ,,
देश , 09-02-2021 6:37:17 AM
नई दिल्ली 09 फरवरी 2021 - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुई हैं. सीएम केजरीवाल की बेटी एक पुराने सोफे को ऑनलाइन बेच रही थीं. इस क्रम में ठगों ने उनसे 34000 रुपये ठग लिए. दरअसल ठग ने अपने आप को उनके सोफा का कस्टमर के रूप में पेश किया था।
उसने सबसे पहले सीएम की बेटी का विश्वास जीतने के लिए उनके अकाउंट में कुछ पैसे भेजे. इसके बाद उसने सीएम की बेटी को एक बार कोड स्कैन करने के लिए कहा. इस बार को स्कैन करते ही उनके अकाउंट से एक बार में 20 हजार रुपये उसके बाद 14 हजार रुपये डेबिट हो गए।














