छत्तीसगढ़ में कम हो रहा है कोरोना का कहर , सोमवार को मिले मात्र इतने नए संक्रमित , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 09-02-2021 3:06:55 AM
रायपुर 08 फरवरी 2021 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 265 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है और 362 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए है वही 03 मरीजो की मौत की भी खबर है राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 4,190 है।
अगर बात करे जिले वार आंकड़ो की तो दुर्ग जिले से 37, राजनांदगांव से 09 , बालोद से 02 , बेमेतरा से 05 , रायपुर से 70 , धमतरी से 17 , बलौदाबाज़ार से 07 , महासमुंद से 12 , गरियाबंद स 02 , बिलासपुर से 07 , रायगढ़ से 18 , कोरबा से 19 , जांजगीर चांपा से 03 , मुंगेली से 03 , सरगुजा से 10 , कोरिया से 10 , सूरजपुर से 17 , बलरामपुर से 01 , जशपुर स 04 , बस्तर से 06 , कोंडागांव से 03 , कांकेर से 02 , नारायणपुर से 01 नए मरीज शामिल है।














