छत्तीसगढ़ - दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म , पुलिस ने किया ,,
रायपुर , 08-02-2021 10:16:02 PM
रायपुर 08 फरवरी 2021 - रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा में नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है आरोप है कि आरोपी 19 वर्षीय मुकेश निषाद ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाया, जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में
बच्चे को जन्म दिया है।
नाबालिग पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी शरद चंद्रा के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मुकेश के खिलाफ धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी न्यायायिक रिमांड पर जेल में है।














