इस प्रतिस्ठित कम्पनी के नाम से आ रहे फ्री गिफ्ट वाले लिंक को भूल कर भी टच ना करे नही तो ,,

रायपुर , 08-02-2021 8:22:39 PM
Anil Tamboli
इस प्रतिस्ठित कम्पनी के नाम से आ रहे फ्री गिफ्ट वाले लिंक को भूल कर भी टच ना करे नही तो ,,
रायपुर 08 फरवरी 2021 -  वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। इसके साथ ही साइबर ठग भी इस मौके को भुनाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। वैलेंटाइन के अवसर पर लोगों को फ्री गिफ्ट का संदेश भेजा जा रहा है। यह संदेश प्रतिष्ठित टाटा ग्रुप के नाम पर भेजा जा रहा है। टाटा ने ट्वीट करके ऐसे संदेशों को फर्जी करार देते हुए सावधान रहने की सलाह दी है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी लोगों को ऐसे संदेशों को लेकर आगाह किया है।

पुलिस अफसरों ने बताया कि टाटा कंपनी के नाम पर साइबर ठग एक लिंक भेज रहे हैं। इसको लेकर झारखंड की रांची पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि साइबर ठग किस तरह वैलेंटाइन पर टाटा ग्रुप के नाम का इस्तेमाल करते हुए लोगों को ठगने के लिए जाल बिछा रहे हैं। बताया गया है कि डिजिटल मीडिया में इन दिनों टाटा ग्रुप के लोगो का इस्तेमाल कर वैलेंटाइन डे गिफ्ट का आफर दिया जा रहा है।

यह मैसेज तेजी से वायरल भी हो रहा है। वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि कुछ आसान प्रश्नों का उत्तर दीजिए और आकर्षक गिफ्ट पाइए, यह भी कहा जा रहा है कि इसमें भाग लेने वाले मोबाइल फोन तक जीत सकते हैं, लोग टाटा ग्रुप का मैसेज मानकर लिंक पर क्लिक कर दे रहे हैं। लोग जैसे ही अपनी जानकारी लिंक पर शेयर करते हैं, पूरी जानकारी ठगने वाले गिरोह के पास चली जाती है और मिनटों में ही उनका बैंक अकाउंट खाली हो जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों ने बताया कि हालांकि राज्य में अब तक ऐसे किसी अपराध की सूचना नहीं, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस अफसरों ने कहा कि आनलाइन गिफ्ट लेने से पहले पूरी तरह से जांच परख लें। सर्च इंजन कस्टमाइजेशन में ऐसे लिंक पहले पायदान पर रहते हैं। इसलिए इन पर अपनी जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह से जांच कर लें।

मुफ्त में गिफ्ट देने वाले आनलाइन शापिंग के झांसे में कभी न फंसें। इस तरह के वायरल मैसेज को बिना पढ़ेे ही डिलीट कर दें। ऐसे मैसेज या सोशल साइट में कोई लिंक अगर मिल रहा है तो उसे कभी क्लिक न करें।

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH