रेत माफियाओं के हौसले बुलंद , आरक्षक पर फायरिंग कर ले भागे रेत से भरे ट्रैक्टर ,,

मध्य प्रदेश , 05-02-2021 5:35:05 AM
Anil Tamboli
रेत माफियाओं के हौसले बुलंद , आरक्षक पर फायरिंग कर ले भागे रेत से भरे ट्रैक्टर ,,
दतिया 05 फरवरी 2021 - इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भर्रोली के पास सरकारी फ्लाइंग के आरक्षक पर रेत माफिया ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक आरक्षक घायल हो गया। उसकी कोहनी में गोली लगी। वहीं रेत माफिया ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने में सफल हो गया। घटना के संबंध में ठेकेदार की ओर से इंदरगढ़ थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है।

खदान ठेकेदार केपीएस भदौरिया ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी फ्लाइंग में शामिल एसआईएस के आरक्षक ठेकेदार के साथ रात में चेकिंग पर निकले थे। इसी दौरान दो ट्रैक्टर ट्राली रेत भरकर लाते नजर आए। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो एक ट्रैक्टर ट्राली पर सवार तीन लोगों में से एक ने 12 बोर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे आरक्षक बिट्टू कुशवाह घायल हो गया।

उसकी कोहनी में चोट आई। इस दौरान ट्रैक्टर के साथ चल रही दो बाइकों के सवार 6 अन्य लोग तेजी से भाग निकले। चालकों ने ट्रैक्टर ट्राली को ले जाकर एक खेत में खाली कर दिया और दूसरे ट्रैक्टर को वहीं खड़ा छोड़कर भाग खड़े हुए। घटना के बाद जैसे तैसे जान बचाकर एसआईएस के आरक्षक और अन्य लोग वापिस लौटे।

घायल आरक्षक को ठेकदार उपचार के लिए दतिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उसका उपचार किया गया। इंदरगढ़ पुलिस ने देर शाम इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

जिले में रेत माफिया के दिनों दिन हौंसला बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में लगातार यह तीसरी वारदात है। जब रेत माफिया से भिंडत हुई। इससे पहले 25 जनवरी को भी भांडेर एसडीएम के साथ ग्राम केवलारी के निकट अवैध उत्खनन कर रहे माफिया ने अभद्रता कर उनके कर्मचारी के साथ धक्का मुक्की कर दी थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भांडेर एसडीएम ने एक आवेदन भी दिया था। इससे पहले सेवढ़ा एसडीएम निंगवाल के साथ भी रेत माफिया की झड़प हुई थी।
रेत माफियाओं के हौसले बुलंद , आरक्षक पर फायरिंग कर ले भागे रेत से भरे ट्रैक्टर ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH