छत्तीसगढ़ में कम हो रहा है कोरोना का रफ्तार , गुरुवार को मिले मात्र इतने संक्रमित , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 05-02-2021 3:25:35 AM
रायपुर 04 फरवरी 2021 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में गुरुवार को 373 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 387 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए वही आज 02 लोगो की मौत की भी खबर है अब राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 4,295 है।
अगर बात करे जिले वार आंकड़ो की तो आज भी रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 123 मरीज शामिल है वही दुर्ग से 58 , राजनांदगांव से 11 , बालोद से 06 , बेमेतरा से 03 , कबीरधाम से 04 , धमतरी से 13 , बलौदाबाज़ार से 13 , महासमुंद से 07 , गरियाबंद से 07 , बिलासपुर से 19 , रायगढ़ से 25 , कोरबा से 11 , जांजगीर चांपा से 11 , मुंगेली से 04 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 01 , सरगुजा से 08 , कोरिया से 08 , सूरजपुर से 07 , बलरामपुर से 12 , जशपुर से 07 , बस्तर से 04 , कोंडागांव से 01 , दंतेवाडा से 05 , कांकेर से 04 , बीजापुर से 01 नए संक्रमित शामिल है।














