ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक आने से प्रधान आरक्षक की मौत , एस पी आफिस में तैनात था प्रधान आरक्षक ,,
रायपुर , 05-02-2021 2:52:43 AM
रायपुर 04 फरवरी 2021 - रायपुर एसएसपी ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गयी है।
मृतक हेड कांस्टेबल का नाम राम प्रसाद साहू था। जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल राम प्रसाद साहू एसएसपी ऑफिस के शिकायत शाखा में पदस्थ थे।
आज ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान उनकी रास्ते में मौत हो गयी।














