आरक्षक ने पत्नी की हत्या कर गढ़ी ऐसी कहानी की पुलिस भी खा गई गच्चा , लेकिन अंत मे ,,,

छत्तीसगढ़ , 06-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
आरक्षक ने पत्नी की हत्या कर गढ़ी ऐसी कहानी की पुलिस भी खा गई गच्चा , लेकिन अंत मे ,,,
रायगढ़ 06 जून 2020 - पति-पत्नी का झगड़ा ऐसा बढ़ा, कि आरक्षक पति ने पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से वार कर हत्या दी, फिर राज़ छुपाने कहानी बनाने लगा, लेकिन पुलिस ने उसके गुनाह से पर्दा हटा हत्या का अपराध कबूल करा लिया, और उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

रायगढ़ यातायात थाना में पदस्थ आरक्षक कुलदीप रजक जूटमिल चौकी फटहामुड़ा क्षेत्र में अपनी 25 वर्षीय पत्नी के साथ रहता था। कुछ माह पहले ही दोनों ने लव मैरिज कर इस मकान में रह रहे थे। आज सुबह ट्रैफिक जवान रोज की तरह ड्यूटी गया था, और जब ड्यूटी से वापस आया तो घर में बाहर से ताला लगा था, उसने समझा की उसकी पत्नी पड़ोस में कहीं घूमने गई होगी, ये सोचकर वो वापस चला गया, फिर जब वह दोपहर खाना खाने आया, तब भी दरवाजे पर ताला लटका हुआ देखा, तो उसने पड़ोसियों की सहायता से दरवाजे के ताला तोड़ा, और जब भीतर घुसा, तो कमरे में उसकी पत्नी की लाश पड़ी हुई थी।

यातायात थाना में पदस्थ आरक्षक कुलदीप रजक ने पुलिस चौकी जुटमिल में सूचना दी, कि उसकी पत्नी की हत्या हो गई है, घटना की सूचना पर पुलिसआरक्षक कुलदीप रजक के घर पहुंची, तो उसकी पत्नी की लाश कमरे अंदर दीवान के पास जमीन में खून से सनी हुई पड़ी थी, उसके सिर पर चोट के निशान थे ।
 पूछताछ पर मृतका के पति आरक्षक कुलदीप रजक ने उसकी गैरहाजिरी में अज्ञात आरोपी द्वारा घटनाकारित करना बताया। किन्तु घर आसपास के गवाहों एवं घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य कुछ और बयां कर रहे थे, जिस पर आरक्षक कुलदीप रजक को संदेह में लेकर पूछताछ किया गया, तो उसने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल किया, और बताया, कि चार महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। कुछ समय बाद से दोनों में झगड़ा होता था। आज सुबह विवाद होने पर कुलदीप ने उसकी पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दिया। पुलिस चौकी जुटमिल थाना कोतवाली में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, और कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH