बहन के अवैध संबंधों से परेशान हो कर भाई ने पुराने आशिक के साथ मिल कर रचा ऐसा षडयंत्र की ,,
उत्तर प्रदेश , 04-02-2021 12:31:10 AM
देवरिया 03 फरवरी 2021 - बहन के अवैध संबंधों से भाई इतने परेशान हो गए कि उन्होंने लोक लाज की खातिर अपनी बहन की हत्या करने का मन बना लिया और अपने साथ उसके पुराने प्रेमी को मिला लिया. उसके बाद षड्यंत्र रचकर बहन की हत्या कर लाश को रेल्वे ट्रेक के पास फेंक दिया जिससे यह हत्या नही आत्महत्या लगे और पुलिस उन तक ना पहुँच पाए।
यह सनसनीखेज मामला उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले का है।
देवरिया में 31 जनवरी को थाना गौरीबाजार के गांव हरेरामपुर के पास पश्चिमी रेलवे क्रासिंग की पुलिया के नीचे एक युवती की लाश मिलने का मामला सामने आया. युवती की हत्या उसके सगे भाई अरमान, चचेरे भाई और पुराने प्रेमी शिवम ने मिलकर की थी. प्रथम दृष्टया पुलिस ये मानकर चल रही थी कि युवती शौच के लिए निकली होगी और ट्रेन की चपेट में आ गयी होगी।
पुलिस ने जब कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तब उन्होंने बताया की रेशम के आसपास के गांव के 2- 3 लड़कों से अवैध संबंध थे और यह बात युवती के भाई अरमान को बिल्कुल पसंद नहीं था और लोकलाज के लिए उसने अपनी बहन की हत्या करने का षड्यंत्र रचा था।
पूछताछ में यह भी सामने आया की वारदात को अंजाम देने के लिए अरमान ने अपने चचेरे भाई सैफ और बहन के पुराने आशिक शिवम को शामिल किया. शिवम ने रेशम को फ़ोन करके बाहर मिलने बुलाया और अपने साथ भगा कर ले जाने की बात कही।
जब रेशम पुराने आशिक शिवम से मिलने पहुंची तो पहले से मौजूद भाइयों ने चाकू से रेशम पर कई वार किये. उसके बाद तीनों फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि अरमान ने पूछताछ में बताया है कि उसकी बहन के कई लड़कों से सम्बन्ध थे. लोकलाज के चलते शिवम को प्रेरित किया गया कि उसे मिलने के बहाने बुलाये और जब वो आएगी तो हम चाकू से वार कर देंगे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।














