श्री राम मंदिर के नाम पर चंदे की अवैध उगाही , विश्व हिंदू परिषद की शिकायत पर ब्यक्ति गिरफ्तार ,,

मध्य प्रदेश , 03-02-2021 3:41:02 PM
Anil Tamboli
श्री राम मंदिर के नाम पर चंदे की अवैध उगाही , विश्व हिंदू परिषद की शिकायत पर ब्यक्ति गिरफ्तार ,,
भोपाल 03 फरवरी 2021 - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शख्स को पुलिस ने अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के नाम पर फर्जी तरीके से चंदा वसूलने के नाम पर हिरासत में लिया है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) की शिकायत पर इस शख्स के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

भोपाल के अशोका गार्डन थाने के टीआई आलोक श्रीवास्तव बताया कि 'विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री यतेन्द्र पाल सिंह जादौन ने अशोका गार्डन थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद को सहयोग निधि संग्रहण कार्य के लिए अधिकृत किया गया है. इसके तहत VHP के पदाधिकारी जब 31 जनवरी को अशोका गार्डन थाने के तहत आने वाले फ्रेंड्स कॉलोनी में शशांक जयसवाल नाम के एक शख्स की दुकान पर पहुंचे तो उसने बताया कि मनीष राजपूत नाम का एक शख्स पहले ही राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह कर रसीद दे चुका है।

उन्होंने आगे कहा, 'VHP पदाधिकारियों ने इसके बाद दुकानदार से रसीद दिखाने को कहा तो उसने उन्हें मनीष राजपूत द्वारा दी गई रसीद दिखाई. दुकानदार ने जो रसीद VHP के पदाधिकारियों को दिखाई वो राम भूमि संकल्प सोसायटी भोपाल की रसीद थी जो राम जन्म भूमि न्यास द्वारा अधिकृत रसीद नहीं थी'. टीआई आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक 'मनीष राजपूत द्वारा अनाधिकृत रुप से दुकान संचालक शशांक जयसवाल से 151/-रुपये की सहयोग निधि प्राप्त की गई थी जबकि रसीद कूपन 1000/-रुपये की सहयोग निधि के लिए छापा गया है. मनीष राजपूत द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक अवैध रुप से फर्जी रसीद कूपन के जरिए राम मंदिर निर्माण हेतु अवैध धन संग्रह की रिपोर्ट पर थाना अशोका गार्डन में आरोपी मनीष राजपूत के विरुद्ध धारा 420 भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी मनीष राजपूत को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH