सगाई समारोह से वापस जा रही तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो कर पलटी , 09 लोग घायल , ड्राइवर हुआ फरार ,,

कोरबा , 03-02-2021 2:02:43 PM
Anil Tamboli
सगाई समारोह से वापस जा रही तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो कर पलटी , 09 लोग घायल , ड्राइवर हुआ फरार ,,
कोरबा 03 फरवरी 2021 - कोरबा जिले में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के तुमान बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मेटाडोर में 20 से 25 लोग सवार थे जो सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे। मेटाडोर में सामने बैठे लोगों को अधिक चोंटे आई है। वही घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक तिलकेजा के खैरभोना निवासी उरांव परिवार के 24 वर्षीय शरद उरांव का जांजगीर के मौहाभाठा में रिश्ता तय हुआ है। कुछ महीने बाद शादी है। कल सगाई कार्यक्रम था। परिजन उसी कार्यक्रम से वापिस लौट रहे थे कि बीच रास्ते मे हादसे का शिकार हो गए।

मेटाडोर वापस लौटते समय तिलकेजा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वाहन में 20 से 25 लोग सवार थे। जिसमें से 9 लोगों को चोंटे आई है। 

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.वाहन तेज रफ्तार में होने के चलते हादसा हुआ है। हादसे में 14 वर्षीय आशा उरांव , 17 वर्षीय रेशमा उरांव , 21 वर्षीय कौशल्या उराव , 45 वर्षीय मनतीन बाई, 18 वर्षीय सरस्वती उरांव , 18 वर्षीय पूर्णिमा उरांव , 26 वर्षीय कौशल्या उरांव , 20 वर्षीय अविनाश उरांव , 24 वर्षीय मनीष उराव घायल हुए है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल

सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत

बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी

सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR

आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH