छत्तीसगढ़ में कम हो रहा है कोरोना का कहर , मंगलवार को मिले इतने नए संक्रमित , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 03-02-2021 4:22:05 AM
रायपुर 02 फरवरी 2021 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में मंगलवार को 330 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. और 276 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वहीं 05 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
अगर बात करे जिले वार आंकड़ो की तो सबसे अधिक रायपुर जिले से 134 संक्रमित मिले है वही दुर्ग जिले से 38 , राजनांदगांव से 02 , बालोद से 06 , बेमेतरा 02 , कबीरधाम से 01 , धमतरी से 09 बलौदाबाजार से 16 , महासमुंद से 11 , गरियाबंद से 06 , बिलासपुर से 15 , रायगढ़ से 13 , कोरबा से 09 , जांजगीर - चांपा से 18 , मुंगेली से 0 गौरेला पेंड्रा मरवाही से 01 , सरगुजा से 08 , कोरिया से 15 , सूरजपुर से 16 , बलरामपुर से 01 , जशपुर से 01 , बस्तर से 02 , कोंडागांव से 01 , दंतेवाडा से 02 , सुकमा से 0 , कांकेर 02 , नारायणपुर 0 , बीजापुर से 01 और अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है।














