ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में नेपाल मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार , इस तरह देते थे ठगी को अंजाम ,,

जगदलपुर , 02-02-2021 7:11:18 PM
Anil Tamboli
ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में नेपाल मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार , इस तरह देते थे ठगी को अंजाम ,,
जगदलपुर 02 फरवरी 2021 - अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ठगी करने वाले गिरोह पर बस्तर पुलिस ने कार्यवाही की है। फेसबुक के माध्यम से फ्रेंडशिप कर सामान भेजने एवं कस्टम ड्यूटी एवं भारतीय मुद्रा की आवश्यकता के नाम पर ठगी किया जाता था। आरोपियों द्वारा प्रार्थी दरबारा सिंह से कस्टम ड्यूटी के नाम पर 27,75,700/- रूपये की ठगी की गई थी।

इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तीनों आरोपी नेपाली मूल के निवासी है जिन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर जगदलपुर लाया गया है। 

आरोपीयो के नाम शिवराज थापा उर्फ सूरज पिता शर्मलाल थापा उम्र 37 वर्ष निवासी रांगरूम थाना भीमाद जिला तनऊ नेपाल , रेणुका पोण्डेल उर्फ रेणुका गुसाई पिता पूर्ण बहादुर पोण्डेल उम्र 33 वर्ष निवासी शनिस्वर थाना बिरतामोड जिला झापा नेपाल और राजू हितांग पिता प्रेम हितांग उम्र 26 वर्ष निवासी रामपुर थाना पालपा जिला पालपा नेपाल है।

जानकारी के मुताबिक माह जुलाई और अगस्त 2020 में प्रार्थी सरदार दरबारा सिंह को आरोपियों के द्वारा फेसबुक के माध्यम से फ्रेंडशिप कर गिफ्ट सामान भेजने एवं गिफ्ट के कस्टम ड्यूटी के नाम पर प्रार्थी से अलग अलग किस्तों में कुल 27,75,700/- रूपये अपने खाते में ठगी कर जमा कराया गया था मामले में प्रार्थी को ठगी का शिकार होने के पश्चात् रिपोर्ट करने पर थाना बोधघाट में धारा- 420 भादवि० एवं 66 (डी) आई टी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया था।

मामले में धारा 420 भादवि एवं 66 डी आई टी एक्ट का अपराध पंजीवद्व कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया दौरान अनुसंधान के आरोपियों की उपस्थिति दिल्ली में होना पाये जाने पर आरोपी की पतासाजी हेतु निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम दिल्ली की ओर रवाना किया गया था।

दौरान पतासाजी के आरोपी शोमराज थापा, रेणुका गुसाई पोण्डेल, राजू हितांग को दिल्ली से पकड़ा गया जिनसे पूछताछ पर अपराध कारित करना स्वीकार किया गया है जिसे मामले में गिरफ्तार कर दिल्ली से जगदलपुर लाया गया है, उक्त तीनों आरोपी नेपाली मूल के निवासी है ।

मामले में आरोपियों से पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया है एवं मामले में तीनों आरोपी मूल के है जो पिछले 04-05 वर्षों से दिल्ली में रहकर फेसबुक के माध्यम से फ्रेण्डशीप कर विदेश से सामान गिफ्ट आदि भेजने और गिफ्ट के कस्टम ड्यूटी के नाम पर एवं भारतीय मुद्रा की आवश्यकता की बात कहकर आरोपी राजू हितांग के खाते में रूपये पैसे डलवाकर ठगी किया गया है उक्त मामले में प्रार्थी सरदार दरबारा सिंह से 27,75,700/- रूपये ठगी किया गया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH