छत्तीसगढ़ में अपराधी करते है परेशान , पुलिस नही लेती है संज्ञान , तो करे यह काम हो जाएगा समाधान ,,

छत्तीसगढ़ , 01-02-2021 4:43:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अपराधी करते है परेशान , पुलिस नही लेती है संज्ञान , तो करे यह काम हो जाएगा समाधान ,,
रायपुर 01 फरवरी 2021 - अपराधियों और पुलिस के विरूद्ध व्हाट्सएप नंबर से भी शिकायतों का ‘‘समाधान’’ होगा। व्हाट्सएप नंबर 9479194900 पर मैसेज भेजते ही कार्रवाई होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट में ‘‘पब्लिक ग्रेवियेन्स रिड्रेसल सिस्टम’ में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

लोग अब छत्तीसगढ़ पुलिस के समाधान कार्यक्रम में अब व्हाट्सएप नंबर से भी शिकायत कर सकते हैं। ऐसी शिकायतें जिन पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही हो उसकी जानकारी सीधे व्हाट्सएप नंबर 9479194900 पर भेजी जा सकती है। पुलिस मुख्यालय में बनी समाधान सेल प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करेगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 01 जनवरी 2021 से समाधान कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इसके अंतर्गत ऐसी शिकायतें जिन पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है, उन्हें पीड़ित सीधे छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट में दर्ज करा रहे हैं। अब वेबसाईट के साथ ही उक्त व्हाट्सएप नंबर पर भी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। पीड़ित जिन्होंने अपराधी या पुलिसकर्मियों के विरूद्ध शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई है उन्हें व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ऐसे काम करेगा व्हाट्सएप नंबर लोग अपनी शिकायतें व्हाट्सएप नंबर 9479194900 पर मैसेज करेंगे। शिकायत भेजते ही उन्हें एक लिंक मिलेगी जिस पर क्लिक करके शिकायत दर्ज करा सकेंगे। लिंक पर क्लिक करते ही शिकायतकर्ता को अपना नाम, पता, मोबाईल नम्बर, थाने में दर्ज अपराध क्रमांक एवं शिकायत लिखनी होगी।

इसके बाद पुलिस मुख्यालय में मौजूद ‘‘समाधान’’ सेल द्वारा तत्काल संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेज दी जायेगी। शिकायतों का निराकरण होने पर पीड़ित के मोबाईल में मैसेज द्वारा सूचित भी किया जायेगा। जिलों को शिकायतों का निराकरण निश्चित समय अवधि में करना होगा। जिलों में शिकायतों के निराकरण हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी जिम्मेवार होंगे।
छत्तीसगढ़ में अपराधी करते है परेशान , पुलिस नही लेती है संज्ञान , तो करे यह काम हो जाएगा समाधान ,,

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH