छत्तीसगढ़ - उड़ीसा बार्डर पर दर्दनाक सड़क हादसा , 09 की मौत और 25 से अधिक घायल ,,

जगदलपुर , 01-02-2021 12:49:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - उड़ीसा बार्डर पर दर्दनाक सड़क हादसा , 09 की मौत और 25 से अधिक घायल ,,
जगदलपुर 01 फरवरी 2021 -  बस्तर से लगे छत्तीसगढ़ की सीमा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 9 ग्रामीणों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। हादसे से घायलों को उपचार के लिए ओडिशा के कोरापुट जिला हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार नगरनार थाना के कल्चा गांव के रहने वाले 35 से से अधिक ग्रामीण पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने उड़ीसा गए थे। वापसी के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी की मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। 

उड़ीसा के कोरापुट थाना अंतर्गत मुर्ताहांडी एवं आमगांव के बीच यह हादसा होना बताया गया है। देर शाम हुई इस घटना की सूचना जिला प्रशासन बस्तर को मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई है। घटना में 25 से अधिक लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जो कि समारोह में शामिल होने गए थे और एक ही गाड़ी में सवार थे। 

फिलहाल घायलों को उड़ीसा के कोरापुट अस्पताल में रेफर किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जिस जगह हादसा हुआ है उसके नजदीक सड़क सुधार का काम चल रहा था और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे इतने लोगों की जान गई।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल

सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत

बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी

सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR

आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH