01 फरवरी 2021 से होने जा रहा है कई बड़े बदलाव जिसका सीधा असर पड़ेगा आप पर , जाने क्या हो सकता है बदलाव ,,

देश , 01-02-2021 12:24:45 PM
Anil Tamboli
01 फरवरी 2021 से होने जा रहा है कई बड़े बदलाव जिसका सीधा असर पड़ेगा आप पर , जाने क्या हो सकता है बदलाव ,,
नई दिल्ली 01 फरवरी 2021 - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करेंगी. इसके अलावा भी 1 फरवरी से कई बड़े बदलाव होने वाले हैं, जो आम आदमी से जुड़े हैं और इसका असर आप पर भी पड़ सकता है. एक बदलाव बैंकिंग से जुड़ा है, कुछ बदलाव ऐसे भी हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे. आइए जानते हैं कि 01 फरवरी से क्या-क्या बदल रहा है.

एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मली सीतारमण वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आम बजट पेश करेंगी. भारतीय बजट इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब पेपरलेस बजट पेश होगा. कोरोना संकट की वजह से सरकार ने पेपरलेस बजट पेश करने का फैसला लिया है. आम आदमी से लेकर उद्योग जगत तक इस बजट से राहत की उम्मीद कर रहा है. सरकार भी हेल्थ, कृषि और रोजगार के जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है.

PNB एटीएम से पैसे निकालने के बदलेंगे नियम
सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए 01 फरवरी बड़ा कदम उठाने जा रहा है. बैंक के मुताबिक 01 फरवरी से पीएनबी ग्राहक नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे. यानी कल से PNB ग्राहक नॉन-ईएमवी मशीनों से पैसों की निकासी नहीं कर पाएंगे.

देश की तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस (LGP) की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ऐसे में कंपनियां कल कीमतें बढ़ाने पर फैसला ले सकती हैं, अगर ऐसा हुआ तो फिर आम आदमी को महंगाई का झटका लग सकता है. हालांकि ग्राहक कीमतों में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं. फिलहाल दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपये है.

ट्रेन में ई-कैटरिंग सुविधा 01 फरवरी से शुरू
कोरोना महामारी की वजह से यात्रियों को ट्रेन में ई-कैटरिंग सुविधा नहीं मिल रही थी. लेकिन अब जैसे-जैसे कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, उसी हिसाब से ट्रेन में सुविआएं बहाल हो रही हैं. 01 फरवरी से IRCTC ई-कैटरिंग सेवा को फिर से शुरू कर रहा है. हालांकि, फिलहाल यह सुविधा यात्रियों को चुनिंदा स्टेशनों पर ही मिलेगी. इसके अलावा रेलवे ने कई रूटों पर फरवरी से ट्रेनें चलाने का भी फैसला किया है. मुंबई में आम लोगों के लिए उपनगरीय रेल सेवाओं को 01 फरवरी से बहाल कर दिया जाएगा.

हवाई यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. एयर इंडिया और इसकी लो कॉस्ट सब्सिडियरी Air India Express ने नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का ऐलान किया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फरवरी से 27 मार्च 2021 के दौरान त्रिची और सिंगापुर के बीच रोजाना फ्लाइट शुरू करेगी.

इसके अलावा राजा भोज एयरपोर्ट से इंडिगो की अहमदाबाद और लखनऊ फ्लाइट की शुरुआत तीन फरवरी से होने जा रही है. ये दोनों फ्लाइट 74 सीटर होगी. कोरोना वायरस को देखते हुए भारत ने पिछले साल 23 मार्च से अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को निलंबित कर दिया था.

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH