आरक्षक ने महिला आरक्षक को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली , प्रेम प्रसंग बनी वारदात की वजह ,,

उत्तर प्रदेश , 01-02-2021 11:50:29 AM
Anil Tamboli
आरक्षक ने महिला आरक्षक को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली , प्रेम प्रसंग बनी वारदात की वजह ,,
अमरोहा 01 फरवरी 2021 - प्रेम प्रसंग के चलते सिपाही ने पहले महिला कांस्टेबल को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। बीते कुछ दिनों से दोनों में अनबन चल रही थी। महिला कांस्टेबल ने उससे बात करने से इनकार कर दिया था। इससे सिपाही नाराज था। दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद में भर्ती कराया गया है। एसपी ने भी मौका मुआयना कर जानकारी ली है।

पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव सालाखेड़ी निवासी महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी पुत्री सर्वेंद्र बीते करीब दस माह से गजरौला थाने में तैनात हैं। वह शहर के मोहल्ला अंवतिका नगर निवासी हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार के मकान में किराए पर रहती है। 

इसके पहले मेघा की तैनाती हसनपुर तहसील के आदमपुर थाने में थी। वहां यूपी 112 पर तैनात सिपाही मनोज कुमार निवासी गांव पाई थाना पुंडरी जिला कैथल हरियाणा के साथ उसके प्रेम संबध थे। बताया जाता है कि इसी कारण तत्कालीन एसपी ने दोनों का तबादला अलग-अलग थानों में कर दिया था। मेघा का तबादला गजरौला हो गया जबकि मनोज सैदनगली थाने भेज दिया गया।

बताया जाता है कि बीते एक महीने पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। नाराज मेघा ने मनोज से बातचीत बंद कर दी थी। इससे नाराज मनोज रविवार देर शाम मेघा के कमरे पर पहुंचा। उसने पहले तमंचे से मेघा और फिर खुद को गोली मार ली। 

इससे खलबली मच गई। दूसरे कमरे में रहने वाली कांस्टेबल प्रिया ने इसकी जानकारी कस्बा चौकी इंचार्ज को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। वारदात के बाद एसपी सुनीति व सीओ सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। एसपी ने प्रथम दृष्टया घटना के पीछे प्रेम संबध बताया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH