सौ एकड़ जमीन और कर्ज की वसूली बनी थी छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री के बहू और पोती की मौत की वजह ,,

रायपुर , 01-02-2021 11:16:45 AM
Anil Tamboli
सौ एकड़ जमीन और कर्ज की वसूली बनी थी छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री के बहू और पोती की मौत की वजह ,,
रायपुर 01 फरवरी 2021 - राजधानी रायपुर के खम्हारडीह में पूर्व मंत्री की बहू और पोती के मर्डर मामले में पुलिस अब तक तीसरे संदेही को पकड़ नही पाई है। इसी तीसरे संदेही की गिरफ्तारी के बाद ही पुरे हत्याकांड के कारणो का खुलासा होने की बात पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात खम्हारडीह थाना इलाके के सतनाम चौक स्थित एक घर में मां-बेटी की हत्या के बाद डबल बेड में लाश मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैली गयी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियो डॉ. आनंद राय और दीपक सायतोडे को हिरासत में लेकर पुछताछ की। डॉ. आनंद राय और अजय राय दोनो आपस में सगे भाई है और मृतका के रिश्ते में नंदोई बताये जा रहा है।

अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक संदेहियो की एक बुआ जिनकी करीब 100 एकड बेशकीमती जमीन को मृतका नेहा धृतलहरे के नाम करने वाली थी इसी बात पर विवाद हो रहा था,इसके अलावा संदेहियो से पुछताछ में बात सामने आई है कि फरार संदेही अजय राय मृतका नेहा से ब्याज पर पैसे लेते रहता था।

शनिवार को भी फरार संदेही 25 हजार रूपये लेने मृतका के घर गया था लेकिन समय पर पैसे वापस नही करने की वजह से रिकार्ड खराब होने के कारण अपने साथ अपने भाई डॉ. आनंद राय और उसके मित्र दीपक सायतोडे को भी अपने साथ लेकर घर गया था।

उस दौरान अजय राय और मृतका नेहा के बीच संपत्ति की बात को लेकर विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ा कि तीनो ने मिलकर नेहा और उसकी 9 साल की मासूम बेटी अनन्या उर्फ पीहू की अपने पहने हुए जुते की लेस से गला दबाकर हत्या कर दी।

हालांकि ये सारी बाते हिरासत में लिये गये दोनो संदेहियो के द्वारा बताई जा रही है लेकिन पुरे हत्याकांड से पर्दा फरार संदेही अजय राय की गिरफ्तारी के बाद हटने की बात पुलिस मान रही है। 

आपको बता दे कि फरार संदेही अजय राय के खिलाफ शहर के पंडरी थाना में हत्या के प्रयास और खमतराई थाने में दर्ज हत्या जैसे मामलो में जेल में रह चुका है।

इसके अलावा हिरासत में लिये गये संदेही डॉ. आनंद राय के बारे में बताया जा रहा है कि वो स्वास्थ विभाग में शासकीय डॉक्टर है और आमासिवनी इलाके के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में पदस्थ है व इनके खिलाफ भी वर्ष 2010 में इनकी पत्नी के द्वारा आरंग थाना में बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था जिसमें कई महीनो तक जेल में रहे थे। फिलहाल पुलिस की कई टीमें फरार संदेही अजय राय के सभी संभावित ठिकानो पर दबिश दे रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ पुरी तरह से खाली है।
सौ एकड़ जमीन और कर्ज की वसूली बनी थी छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री के बहू और पोती की मौत की वजह ,,

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH