छत्तीसगढ़ में कम हो रहा है कोरोना का रफ्तार , रविवार को मिले मात्र इतने संक्रमित , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 01-02-2021 4:05:14 AM
रायपुर 31 जनवरी 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम होते जा रहा है। प्रदेश मेंअब तक 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।आज 265 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 4327 हो गए हैं।
265 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई व 195 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए है वही 03 लोगो की मौत की भी खबर है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को दुर्ग जिले से 56 , राजनांदगांव से 06 , बालोद से 03 , कबीरधाम से 08 , रायपुर से 69 , धमतरी से 07, बलौदाबाजार से 07, महासमुंद से 16 , गरियाबंद से 04 , बिलासपुर से 31, रायगढ़ से 15 , कोरबा से 02 , जांजगीर चांपा से 04 , मुंगेली से 03 , जीपीएम से 03 , सरगुजा से 09 , कोरिया से 03 , सूरजपुर से 05 , जशपुर से 05 , बस्तर से 01, कोंडागांव से 04 , दंतेवाड़ा से 03 , कांकेर से 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 305367 संक्रमित मिले है,जिसमें 297339 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।3701 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 4327 मरीजों का उपचार जारी है।














