दंतेवाड़ा ट्रक हादसा का CCTV फुटेज आया सामने , मुख्यमंत्री ने ब्यक्त की संवेदना , देखे घटना का वीडियो ,,

दंतेवाडा , 01-02-2021 3:05:10 AM
Anil Tamboli
दंतेवाड़ा ट्रक हादसा का CCTV फुटेज आया सामने , मुख्यमंत्री ने ब्यक्त की संवेदना , देखे घटना का वीडियो ,,
दंतेवाड़ा 31 जनवरी 2021 - छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज नकुलनार चौक के पास एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. ट्रकों की भिडंत इतनी भीषण थी कि उसमें सवार ग्रामीण हवा में उछलकर नीचे जा गिरे और मौके-ए-वारदात पर लोगों में चीख पुकार मच गई. इस हादसे में 2 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि करीब 90 लोग घायल हैं. जिसमें से कईयों की हालत नाजुक बनी हुई है. आगे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. हादसे की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सड़क हादसे में मृत दो व्यक्तियों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से 2-2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। इसमें से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बड़े बचेली द्वारा 50-50 हजार रूपए की तत्कालिक सहायता मृतकों के परिजनों को प्रदान कर दी गई है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है साथ ही उन्होंने इस घटना में घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले के नकुलनार थाना क्षेत्र में आज दो ट्रकों की आपस में टक्कर होने से उसमें सवार दो लोगों की मृत्यु और कुछ ग्रामीण घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए बचेली और किरंदुल के अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल

सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत

बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी

सक्ती - सरपंच पति पर लगा लूट, आगजनी और हिंसा भड़काने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई FIR

आज का राशिफल, दिनांक 06 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH