एक राँग नम्बर ने तबाह कर दी 45 वर्षीया महिला की जिंदगी , अनुष्ठान के बहाने बुला कर दिया घिनौनी वारदात को अंजाम ,,

उत्तर प्रदेश , 31-01-2021 12:38:28 AM
Anil Tamboli
एक राँग नम्बर ने तबाह कर दी 45 वर्षीया महिला की जिंदगी , अनुष्ठान के बहाने बुला कर दिया घिनौनी वारदात को अंजाम ,,
इटावा 30 जनवरी 2021 - उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके में दिल्ली से झांसा देकर बुलाई गई महिला के साथ एक रिटायर्ड फौजी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

रिटायर्ड फौजी ने अनुष्ठान कर सभी परेशानियों को दूर करने के बहाने महिला को दिल्ली से बुलाया था। उसके बाद गाड़ी में घुमाते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

महिला की शिकायत के बाद रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत कुमार ने बताया कि गलत नंबर लगने पर चार माह तक फोन पर बात चीत का सिलसिला चलने के बाद एक रिटायर्ड फौजी ने दिल्ली की 45 वर्षीय महिला को झांसा देकर बुलाया और रास्ते में उसके साथ कार में दुष्कर्म किया कार के रुकते ही महिला उसके चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची और आप बीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कार समेत पकड़ लिया है। 

दुष्कर्म की शिकार पीड़ित महिला दिल्ली के भजनपुरा इलाके की रहने वाली है। रिटायर्ड फौजी ने इटावा के सहसों क्षेत्र में मंदिर की परिक्रमा लगाने से गृह क्लेश दूर होने का झांसा देकर दिल्ली से उदी बुला लिया। 

उदी से चकरनगर मार्ग पर कुछ दूरी चलने के बाद सुनसान इलाके में सड़क किनारे कार को खड़ा करके महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कार लेकर वह चकरनगर पहुंचा और एक दुकान से सामान खरीदने चला गया। इसी दौरान मौका पाकर महिला कार का लॉक खोलकर बाहर आई और चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों के पास पहुंच गई, जहां उसने अपने साथ हुई घटना बताई। 

पुलिस कर्मियो ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को कार सहित पकड़ लिया। दुष्कर्म की शिकार पीड़ित महिला को मुख्यालय के डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुक्त चिकित्सालय के महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH