गोलबाजार के एक दुकान में लगी भीषण आग , आगजनी से पूरा दुकान जल कर खाक ,,

बिलासपुर , 30-01-2021 4:49:55 PM
Anil Tamboli
गोलबाजार के एक दुकान में लगी भीषण आग , आगजनी से पूरा दुकान जल कर खाक ,,
बिलासपुर 30 जनवरी 2021 - बिलासपुर के गोल बाजार में देर रात पूजन सामग्री की एक दुकान में भीषण आग लग गई । गोल बाजार मुख्य मार्ग पर ही विश्वनाथ पूजन सामग्री की दुकान मौजूद है , जहां रात करीब 1:30 बजे अचानक लोगों ने दुकान से लपटें उठती देखी , जिसके बाद आसपास के व्यापारी इकट्ठा हो गए और इस आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हो गई।

जिसके बाद फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया गया । मौके पर दुकान का शटर नहीं खुलने से आग बुझाने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद एक्सीवेटर बुलाकर दुकान के शटर और सामने के हिस्से को तोड़ा गया जिससे कि दमकल कर्मी भीतर प्रवेश कर पाए और आग पर काबू करने का प्रयास शुरू हो गया।

 3 दमकल की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान में रखी अधिकांश सामग्री जलकर राख हो चुकी थी । शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी ।

इस आग के आसपास की दुकानों में भी फैलने के डर से सारे व्यापारी इकट्ठा हो गए थे लेकिन दमकल कर्मियों की सूझबूझ की वजह से आग और दुकानों तक नहीं फैल पाई । बताया जा रहा है कि गोलबाजार में विश्वनाथ पूजन सामग्री की दुकान हाल ही में आरंभ की गई थी । आग लगने की असली वजह क्या है , पुलिस का पता लगाने की कोशिश कर रही है ।
गोलबाजार के एक दुकान में लगी भीषण आग , आगजनी से पूरा दुकान जल कर खाक ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल

सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील

भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत

बड़ी खबर - बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र सहित इन 07 राज्यो के राज्यपाल बदले, देखे किसे मिली कंहा की जिम्मेदारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH