नगर निगम ने बुजुर्ग भिक्षुकों को मवेशियों की तरह ट्रक में भर कर शहर के बाहर छोड़ा , एक अधिकारी निलंबित और दो बर्खास्त ,,

मध्य प्रदेश , 30-01-2021 12:29:37 PM
Anil Tamboli
नगर निगम ने बुजुर्ग भिक्षुकों को मवेशियों की तरह ट्रक में भर कर शहर के बाहर छोड़ा , एक अधिकारी निलंबित और दो बर्खास्त ,,
इंदौर 30 जनवरी 2021 - इंटरनेट मीडिया पर शुक्रवार को नगर निगम कर्मियों द्वारा कमजोर बुजुर्गों को एक गाड़ी में भरकर इंदौर-देवास हाईवे पर छोड़ने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में निगम के कुछ कर्मचारी एक बुजुर्ग कमजोर महिला और एक पुरुष बुजुर्ग को गाड़ी से उतारते और फिर बैठाते हुए दिख रहे हैं। गाड़ी में कुछ और बुजुर्ग व उनका सामान नजर आ रहा है। वीडियो शिप्रा के आसपास का बताया जा रहा है, लेकिन यह साफ नहीं हुआ है कि यह किस दिन का वाकया है।

इंदौर में भिक्षुकों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने जिला प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम के उपायुक्त प्रताप सोलंकी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, नगर निगम के दो कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि इंदौर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए भिक्षुकों को रैन बसेरा में ले जाने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान उनसे दुर्व्यवहार की घटना सामने आई। इस कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी नगर निगम के उपायुक्त प्रताप सोलंकी को दी गई थी। सोलंकी द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई। इस लापरवाही पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें इंदौर से बाहर पदस्थ करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रतिवर्ष की भांति भिक्षुकों को रैन बसेरा ले जाने को कहा गया था। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।

सोर्स - नई दुनिया
नगर निगम ने बुजुर्ग भिक्षुकों को मवेशियों की तरह ट्रक में भर कर शहर के बाहर छोड़ा , एक अधिकारी निलंबित और दो बर्खास्त ,,
नगर निगम ने बुजुर्ग भिक्षुकों को मवेशियों की तरह ट्रक में भर कर शहर के बाहर छोड़ा , एक अधिकारी निलंबित और दो बर्खास्त ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH