हॉस्पिटल के ICU में भर्ती युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म , हॉस्पिटल के दो कर्मचारियों पर लगा रेप का आरोप ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हॉस्पिटल के ICU में भर्ती युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म , हॉस्पिटल के दो कर्मचारियों पर लगा रेप का आरोप ,,
पानीपत 29 जनवरी 2021 - हरियाणा के पानीपत से एक 22 साल की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है और बीपी पल्स रेट गिरने की वजह से उसे मॉडल टाउन स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आरोप है कि अस्पताल के ICU में भर्ती युवती के साथ दो कर्मचारियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में लड़की के परिजनों का कहना है कि 25 जनवरी को उनकी बेटी को घबराहट और बीपी पल्स रेट डाउन की शिकायत हो रही थी. जिसकी वजह से उन्होंने उसे पास के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी की रात अस्पताल का एक स्टाफ छुट्टी के बाद भी घर नहीं गया और आईसीयू में ही रुक गया. फिर देर रात उसने लड़की के बेड के चारों तरफ पर्दा लगा दिया और एक घंटे तक एक आरोपी लड़की के साथ रहा. इसके बाद दूसरा आरोपी अंदर गया वो भी एक घंटे तक अंदर रहा।

लड़की के परिजन जब सुबह उससे मिलने गए तो उसने इस सारी घटना की जानकारी दी. इसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पानीपत के डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक आरोपी पर्दा लगाकर करीब एक घंटे तक लड़की के साथ रहा. फिर दूसरा अंदर गया और वो भी एक घंटे तक अंदर रहा. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और दूसरे की तलाश जारी है।

वहीं इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर जसबीर मलिक का कहना है कि इस घटना की अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए. अस्पताल प्रशासन पुलिस की हर तरह से मदद के लिए तैयार है, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दे दी गई है. लड़की ने जिसका नाम लिया है उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH