छत्तीसगढ़ में कम हो रहा है कोरोना का रफ्तार , गुरुवार को मिले मात्र इतने संक्रमित , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 29-01-2021 4:44:48 AM
रायपुर 28 जनवरी 2021 - स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को 412 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 738 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए है। वही आज 05 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग जिले से 63 , राजनांदगांव से 26 , बालोद से 06 , बेमेतरा से 04 , कबीरधाम से 03 , रायपुर से 115 , धमतरी से 17, बलौदाबाजार से 07, महासमुंद से 26 , गरियाबंद से 05 , बिलासपुर से 48 , रायगढ़ से 23 , कोरबा से 06 , जांजगीर चांपा से 06 , मुंगेली से 01, जीपीएम से 02 , सरगुजा से 22 , कोरिया से 02 , सूरजपुर से 08 , बलरामपुर से 09 , जशपुर से 09 , बस्तर से 01, दंतेवाड़ा से 01 , कांकेर से 02 मरीज शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 304319 संक्रमित मिले है,जिसमें 296187 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।3682 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 4450 मरीजों का उपचार जारी है।














