छत्तीसगढ़ में कोरोना ले रहा है विकराल रूप , अब राज्य में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसफर होना हो गया है शुरू

छत्तीसगढ़ , 05-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कोरोना ले रहा है विकराल रूप , अब राज्य में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसफर होना हो गया है शुरू
रायपुर 05 जून 2020 - प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों से शासन और प्रसासन दोनो की चिंता बढ़ गई है। 24 घण्टे में एक साथ कोरोना के 145 मरीज मिलेने से राज्य में हड़कंप जैसे माहौल निर्मित होने लगे हैं। 
नए पॉजिटिव केस राज्य के 13 जिलों से सामने आए हैं। वहीं 36 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसफर हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहली बार 24 घण्टे में 145 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा महासमुंद से 31 पॉजिटिव हैं। जबकि जांजगीर से 29, जशपुर से 25, बिलासपुर से 17, रायपुर और राजनांदगांव से 8-8, बलौदाबाजार से 07, रायगढ़ से 06, कबीरधाम से 04, गरियाबंद और बालोद से 3-3, सूरजपुर और दुर्ग से 2-2 मरीज शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए प्रदेश के अलग-अलग कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अब सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
36 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

गुरुवार को कोरोना के 36 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इसमें से सबसे अधिक स्वस्थ होने वाले मुंगेली जिले के 15 मरीज शामिल हैं। वहीं बलरामपुर जिले के 05, बिलासपुर और रायगढ़ के 4-4, बेमेतरा, कोरिया व सरगुजा के 2-2, बालोद और जशपुर का 1-1 मरीज शामिल हैं। चिकित्सकों ने इन्हें 14 दिन क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी। इसके अलावा एम्स से भी कुछ मरीजों के डिस्चार्ज होने की ख़बर है, लेकिन देर रात तक इसकी पुष्टि नहीं की गई थी।

प्रदेश में मिले 145 कोरोना मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। स्थिति जिस तरह से बन रही उसे देख कम्युनिटी ट्रांसमिशन से इन्कार नहीं किया जा सकता। लोगों का अभी एहतियात बरतने की जरूरत है। सभी शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें

-डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, राज्य नोडल अधिकारी कोरोना नियंत्रण अभियान

छत्तीसगढ़ में कोराना के मामले

नए केस : 145

सक्रिय : 565

स्वस्थ : 206

कुल : 773

मौत : 02

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH