नक्सल हिंसा की बात पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छलका दर्द , कही यह बड़ी बात ,,

जगदलपुर , 27-01-2021 12:11:14 AM
Anil Tamboli
नक्सल हिंसा की बात पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छलका दर्द , कही यह बड़ी बात ,,
जगदलपुर 26 जनवरी 2021 -  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय प्रवस पर बस्तर पहुंचे। यहां दूसरे दिन उन्होंने लालबाग परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर दलपत सागर में चल रहे तीन दिवसीय नौका दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा के दौरान बस्तर से नक्सलवाद की समाप्ति पर उन्होंने सरकार की योजना सामने रखते हुए कहा कि किसी समय में नक्सली बस्तर के भोले-भाले आदिवासियों को अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कहते हुए अपने साथ जोड़ लिए थे, पर अब नक्सली अपनी विचारधारा से भटक गए हैं और सुपारी किलिंग तक करने लगे हैं, जिससे अब आदिवासियों का भरोसा उनसे कम हुआ है। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा की इसी बीच हमारी सरकार ने किसानों का ऋण माफ़ कर उनके धान का मूल्य बढ़ाकर उन्हें वनोपज का अधिकार देकर आदिवासियों का भरोसा जीता है। 

बस्तर में स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए विशेष कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में इतना खनिज है और वनोपज है बावजूद इसके यह दुखद है कि, यहां के लोग बेहतर काम की तलाश में पलायन करते हैं, यदि इन सभी संसाधनों का यहीं उपयोग किया जायेगा तो युवाओं को उनके घर पर ही रोजगार मिलेगा और वे न पलायन करेंगे और न ही जंगलों में भटकेंगे क्योंकि जंगलों में बन्दुक लेकर अब कोई भटकना नहीं चाहता। 

सीएम ने कहा कि दंतेवाड़ा में इंद्रावती के दूसरी ओर बसे पाहुरनार जैसे गांव में, जहाँ कभी लाल आतंक का साम्राज्य था वहां भी आज तिरंगा फहराए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इंद्रावती के दूसरी ओर बसने वाले आदिवासियों की जिंदगी बेहतर करने के लिए सरकार वचनबद्ध है और यही कारण है कि इस नदी पर तीन-तीन पुल बनाये जा रहे हैं। 

पुल और सड़क के निर्माण से आवागमन के साधन बढ़ेंगे, जिससे नदी के उस पार भी शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन आसानी से किया जा सकेगा। इसके साथ ही सरकार के ये ठोस कदम नक्सलवाद की समाप्ति के लिए अहम साबित होंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH