आश्चर्जनक , एक महिला की पाँच महीने में 31 बार कोरोना रिपोर्ट आई पोजेटिव , यह मामला हुआ डॉक्टरों की समझ से बाहर ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आश्चर्जनक , एक महिला की पाँच महीने में 31 बार कोरोना रिपोर्ट आई पोजेटिव , यह मामला हुआ डॉक्टरों की समझ से बाहर ,,
भरतपुर 24 जनवरी 2021 - राजस्थान के भरतपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला पिछले पांच महीने से कोरोना संक्रमित है. महिला की अब तक 31 बार जांच हो चुकी है और सभी टेस्ट पॉजिटिव ही आए हैं. यह चौंकाने वाला मामला सामने आने के बाद पूरा स्वास्थ्य विभाग आश्चर्यचकित है।

दरअसल यह मामला भरतपुर जिले का है, यहां के बझेरा गांव की एक महिला पांच महीने पहले एक आश्रम में पहुंची थी. आश्रम द्वारा महिला की कोरोना जांच करवाई थी जिसमें वो संक्रमित पाई गई थी. उसके बाद उसे इलाज के लिए क्वारनटीन किया गया था. महिला पांच महीनों से लगातार क्वारनटीन में ही है।

आश्चर्य की बात है कि अभी तक महिला की 31 बार जांच हो चुकी है और सभी जांच कोरोना पॉजिटिव ही आई हैं. पांच महीनों से लगातार कोरोना संक्रमित होने और 31 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन भी बेहद चिंतित है।

महिला को अब जयपुर रेफर करने की तैयारी हो रही है. महिला का होम्योपैथिक तरीके से भी इलाज किया जा रहा है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कप्तान सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला पहले भी बयाना के एक लड़के में देखने को मिला था, जब वह 13 बार लगातार कोरोना पॉजिटिव आया था. उनका कहना है कि कई बार यह वायरस अंदर रह जाता है और जब तक वह वायरस बॉडी के अंदर रहेगा तब तक इंसान कोरोना पॉजिटिव ही आएगा।

आश्रम के निदेशक ने बताया कि महिला की कोरोना की पहली जांच रिपोर्ट 4 सितम्बर को पॉजिटिव आई थी और तभी से अब तक उसकी पांच महीने के अंदर 31 बार जांच हो चुकी है मगर सभी जांच पॉजिटिव ही आई हैं. महिला को अब 15 दिन बाद इलाज के लिए जयपुर भेजा जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH