बिना सूचना के सात महीने से नदारद रहने वाले पटवारी दुग्गा जी की सेवा समाप्त , SDM ने आदेश किया जारी ,,

बीजापुर , 22-01-2021 10:19:44 PM
Anil Tamboli
बिना सूचना के सात महीने से नदारद रहने वाले पटवारी दुग्गा जी की सेवा समाप्त , SDM ने आदेश किया जारी ,,
बीजापुर 22 जनवरी 2021 - बीजापुर जिले के भोपालपटनम में लापरवाही करने वाले पटवारी पर गाज गिरी है। राजस्व विभाग के कर्मचारी को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। 

भोपालपटनम एसडीएम उमेश कुमार पटेल ने अनुभाग हल्का नंबर चार पिल्लूर ग्राम के पटवारी रोहित कुमार दुग्गा को सात माह से इलाके से नदारद रहने के कारण सेवा से मुक्त कर दिया है , समय पर ड्यूटी नहीं देना व सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने पर ये कार्रवाई की गई है। 

भोपालपटनम एसडीएम उमेश कुमार पटेल ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने रोहित कुमार दुगा को पटवारी पद पर नियुक्ति की थी। 

रोहित कुमार दुग्गा विगत 04 जून 2020 से बिना पूर्व सूचना व बिना अनुमति के अपने कार्य से लगातार अनुपस्थित थे। कई शासकीय कार्य की अनदेखी और छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता व छतीसगढ़ भू अभिलेख नियमावली में बताए गए कार्यों का निर्वहन नहीं किए जाने पर रोहित कुमार दुग्गा को नोटिस दी गई थी लेकिन उन्होंने संतोष जनक जवाब पेश नहीं किया। 

इसके बाद दुग्गा पर कार्रवाई की गई एक नोटिस उनके भोपालपटनम में स्थित निवास पर चस्पा किया गया है और दूसरा नोटिस उनके भानुप्रतापुर में स्थित आवास पर चस्पा की गई है। 
12 जनवरी को पटवारी रोहित दुग्गा को सेवा से मुक्त होने का आदेश जारी किया गया। भोपालपटनम में एसडीएम के लगतार दो आदेश के बाद कार्य में लापरवाह कर्मचारियों को सावधानी से काम करते देखा जा रहा है। 

नदारद रहने वाले कर्मियों को अब समय-समय पर ड्यूटी में देखा जा रहा है। इससे पहले भी पटवारी राजू शाह को जाति के मामले में सेवा बर्खास्त किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा को धोखे से हॉटल ले गया, फिर उसके साथ..
छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम
छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, तीन किसानो ने 27 डिसमिल जमीन पर उगाया था अफीम
छत्तीसगढ़ - 33 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका का CMO और एकाउंटेंट गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 33 हजार की रिश्वत लेते नगर पालिका का CMO और एकाउंटेंट गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
जांजगीर चाम्पा - मामूली विवाद पर दिनदहाड़े चली गोली, एक ब्यक्ती घायल, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - मामूली विवाद पर दिनदहाड़े चली गोली, एक ब्यक्ती घायल, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, पूरा सेटअप के साथ 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, पूरा सेटअप के साथ 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ - ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं की मौत
सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद
सक्ती - माँ महामाया मंदिर का भंडारा बना मजाक, दान के पैसों से बेच रहे है माँ महामाई का प्रसाद
सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
सक्ती की महिला को उत्तरप्रदेश का युवक कर रहा था ब्लैकमेल, अब तक वसूले 09 लाख रुपये, भीतर देखे आरोपी की तश्वीर
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH