विस्फोटक से भरे ट्रक में हुआ ब्लास्ट , कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया धमाका , आठ लोगो की मौत की पुष्टि ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विस्फोटक से भरे ट्रक में हुआ ब्लास्ट , कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया धमाका , आठ लोगो की मौत की पुष्टि ,,
बेंगलुरु 22 जनवरी 2021 - कर्नाटक के शिवमोगा जिले में गुरुवार देर रात विस्फोटक से भरे एक ट्रक में जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में अबतक 8 शवों को बरामद किया जा चुका है. धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई इलाकों के घरों और दफ्तरों के शीशे टूट गए. ऐसा दावा किया जा रहा है कि धमाके की वजह से इलाके के सड़कों पर दरार पड़ गई और सड़क टूट गई. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. शिवमोगा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से करीब 350 किलोमीटर की दूरी पर है.

अभी तक की खबर के मुताबिक विस्फोटक कर्नाटक के शिवमोगा के हुनासोडू गांव में हुआ है. इस शक्तिशाली विस्फोटक को खनन के लिए ले जाया जा रहा था. पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात करीब साढ़े दस बजे धमाका हुआ, जिससे न केवल शिवमोगा, बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि घरों और दफ्तरों की खिड़की पर लगे शीशे टूट गए और सड़कों पर दरार पड़ गई।

अकाश जैन नाम के एक यूजर ने इस धमाके के बारे में ट्वीट करते हुए बताया शिवमोगा के पास कल्लूगंगुर-अब्बलगेरे गांव में एक डायनामाइट ब्लास्ट हुआ है. ये ब्लास्ट खदान करने वाली जगह पर है. इस धमाके में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है.

धमाके की आवाज से लोगों को लगा कि भूकंप आया है हालांकि ऐसी किसी भी खबर से इनकार कर दिया गया. शिवमेगा के बाहरी इलाके के ग्रामीण पुलिस के मुताबिक विस्फोट हुनासोडू गांव में हुआ था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिलेटिन ले जा रहे ट्रक में ये धमाका हुआ है. इस हादसे में ट्रक के अंदर मौजूद 8 मजदूरों की मौत गई है।

सोर्स - News18

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH