खेल में गई खिलाड़ी की जान , कबड्डी का अखाड़ा बना मौत की वजह , देखे वीडियो ,,

धमतरी , 22-01-2021 1:09:57 AM
Anil Tamboli
खेल में गई खिलाड़ी की जान , कबड्डी का अखाड़ा बना मौत की वजह , देखे वीडियो ,,
धमतरी 21 जनवरी 2021 - कबड्‌डी प्रतियोगिता के दौरान रिंग में एक खिलाड़ी की मौत हो गई। खिलाड़ी रेड के लिए विपक्षी पाले में गया था। इसी दौरान अचानक से गिर पड़ा। विपक्षी खिलाड़ियों ने उसे दबोच लिया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। सभी साथी उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र का है।

बता दे की कुरुद के ग्राम गोजी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। दूसरे दिन बुधवार शाम को कोकड़ी और पटेवा के बीच मैच चल रहा था। पहले राउंड में कोकड़ी की टीम को लीड मिली थी। 

दूसरे राउंड में कोकड़ी की ओर से खिलाड़ी नरेंद्र साहू आखिरी रेड देने के लिए विपक्षी टीम के पाले में गया। वह किसी को हिट करता इससे पहले पटेवा के खिलाड़ियों ने उसे घेर लिया। उन्हें लगा नरेंद्र लाइन छू लेगा तो उसका हाथ पकड़कर खींचा।

इसी दौरान नरेंद्र लहराता हुआ नीचे गिर पड़ा। जिस पर पटेवा के खिलाड़ियों ने उसे दबोच लिया। अचानक उन्हें लगा कि नरेंद्र की तबीयत बिगड़ रही है। इस पर वह हटे तो कोकड़ी के खिलाड़ी भी वहां पहुंच गए। 

वहां से उसे कुरुद के अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में दिल का दौरा पड़ने से मौत की बात सामने आ रही है। फिलहाल गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH