मांसाहारी होटल और रेस्टोरेंट में हलाल या झटका का बोर्ड लगाना होगा अनिवार्य , एस डी एम सी प्रस्ताव किया पारित ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मांसाहारी होटल और रेस्टोरेंट में हलाल या झटका का बोर्ड लगाना होगा अनिवार्य , एस डी एम सी प्रस्ताव किया पारित ,,
नई दिल्ली 21 जनवरी 2021 - दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने बुधवार को कई प्रस्ताव पर मुहर लगाई है इसमें एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक सड़क के साथ ही सभी रेस्त्रां या होटल में 'हलाल' या 'झटका' का बोर्ड लगाने की अनिवार्यता शामिल है।

दरअसल, एसडीएमसी का कहना है. 'हमारे क्षेत्र के चार जोन में आने वाले 104 वार्ड में हजारों रेस्त्रां हैं, जिसमें से 90 फीसदी रेस्त्रां में मीट परोसा जाता है, लेकिन कोई भी यह नहीं बताता है कि मीट झटका है या हलाल. इसी तरह मीट बेचने वाली दुकाने भी ऐसा नहीं लिखती है।

एसडीएमसी ने अपने प्रस्ताव में कहा कि हिंदू और सिख धर्म में 'हलाल' मांस खाना मना है और धर्म के खिलाफ है, इसलिए रेस्त्रां और मांस की दुकानों को निर्देश दिया जाता है कि उनके द्वारा बेचे जाने और परोसे जाने वाले मांस के बारे में यह अनिवार्य रूप से लिखा जाए कि यह 'हलाल' है या 'झटका'. साउथ एमसीडी में नेता सदन नरेंद्र चावला ने कहा कि अगर कोई उल्लंघन करता है तो अधिकारी कार्रवाई कर सकते हैं, हर किसी को यह जानने का अधिकार है कि वह क्या खा रहा है. हिंदू और सिख धर्म में भी, आहार के बारे में कुछ निर्धारित नियम या परंपराएं हैं।

वहीं, साउथ एमसीडी में विपक्ष के नेता और आप नेता प्रेम चौहान ने कहा कि ऐसी चीजें बीजेपी के लिए एमसीडी में कथित भ्रष्टाचार जैसे वास्तविक मुद्दों से हटने का एक तरीका हैं, उन्हें (बीजेपी) व्यक्तिगत चीजों में हस्तक्षेप करने की आदत है जैसे कि कौन क्या पहनेगा, कौन किससे शादी करेगा।

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनुराग कटियार ने कहा कि मुझे इस फैसले के पीछे का तर्क बिल्कुल नहीं समझ आता है. ये चीजें व्यवसाय में कई समस्याओं को पैदा करेगी. मालिकों के लिए दो प्रकार के स्टॉक रखना या दोनों प्रकार के मीट की आसान आपूर्ति प्राप्त करना बहुत मुश्किल होगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH