धोखे से चार करोड़ की संपत्ति हड़पने के बाद बेटी ने बुजुर्ग पिता को दी यह शर्मनाक धमकी ,,

मध्य प्रदेश , 21-01-2021 1:06:42 PM
Anil Tamboli
धोखे से चार करोड़ की संपत्ति हड़पने के बाद बेटी ने बुजुर्ग पिता को दी यह शर्मनाक धमकी ,,
इंदौर 21 जनवरी 2021 - पलासिया क्षेत्र में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग बेटी की प्रताड़ना सुनाते-सुनाते रो पड़े। बुजुर्ग पिता ने बताया की 
बेटी चार करोड़ रुपये कीमत की प्रॉपर्टी को हथियाकर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। सुनवाई के दौरान भी वह बुजुर्ग मां को मारने दौड़ी।

पीड़ित बुजुर्ग दंपती ने बताया कि राजवाड़ा पर उनकी दुकान थी। वृद्धावस्था के कारण व्यवसाय बंद कर दिया और मकान-दुकान के किराए से जीवन-यापन करने लगे। कुछ समय पहले बेटी ने जरूरत बताकर उनसे 30 लाख रुपये उधार लिए थे। 

बेटी को मुसीबत में देख माता-पिता ने रुपये दे दिए, लेकिन बेटी की नीयत में खोट आ गया और लोन लेने के बहाने पिता से मकान के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। बेटी ने कहा कि वह लोन के लिए आवेदन कर रही है, इसलिए एक गवाह की आवश्यकता है। कुछ समय बाद दंपती को पता चला कि बेटी ने प्रॉपर्टी उसके नाम करवा ली और बैंक में गिरवी रखकर 80 लाख रुपये का लोन ले लिया।

किराएदारों को डराकर खुद किराया वसूलने लगी। रुपयों की मांग करने पर बेटी ने पिता को धमकाया और कहा कि दुष्कर्म के केस में फंसवा देगी। 

बुधवार को सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत ने बुलाया तो बेटी ने अफसरों के सामने ही माता-पिता को धमकाया और मां को बुरा-भला बोलते हुए मारने दौड़ी। एएसपी (पश्चिम-2) डॉ. प्रशांत चौबे ने उसे फटकारा और कहा कि यह आपराधिक षड्यंत्र है। रुपये और प्रॉपर्टी के पेपर नहीं लौटाए तो धोखाधड़ी का केस दर्ज होगा। इसके बाद लड़की ने कहा कि वह कुछ समय बाद रुपये लौटा देगी।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH