पिता को बेटे से ज्यादा प्यार संपत्ति से था , इसलिए तीन लाख की सुपारी दे कर करा दी बेटे की हत्या ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिता को बेटे से ज्यादा प्यार संपत्ति से था , इसलिए तीन लाख की सुपारी दे कर करा दी बेटे की हत्या ,,
बेंगलुरु 21 जनवरी 2021 - बेंगलुरु में कत्ल का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पिता-पुत्र के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया. दरअसल, एक कारोबारी पिता ने खुद अपने बेटे की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को सुपारी दे डाली और हत्यारो ने बेरहमी के साथ उस व्यवसायी के बेटे का कत्ल कर दिया. यह हत्या इसलिए कराया गया, क्योंकि मृतक बेटा संपत्ति में अपनी हिस्सेदारी के लिए माता-पिता को कथित रूप से प्रताड़ित करता था।

कत्ल का ये सनसनीखेज मामला बेंगलुरु शहर का ही है. जहां 17वें क्रास, मल्लेश्वरम निवासी 50 वर्षीय बी वी केशव ने 12 जनवरी को अवनाहल्ली पुलिस को अपने बड़े बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. उन्होंने पुलिस के सामने दावा किया था कि उनके बड़ा बेटा कौशल प्रसाद 10 जनवरी से घर नहीं आया. शिकायत में यह भी कहा गया था कि कौशल का मोबाइल उनके छोटे बेटे के पास था।

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने लापता कौशल की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान अवनाहल्ली के निवासियों ने एलीमल्लप्पा झील के पास कुछ बोरे जैसा फेंके जाने और उससे तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जब वो बोरा खोलकर देखा तो उसमें किसी इंसान के जिस्म के टुकड़ो में रखा गया था. शिनाख्त करने पर पता चला कि वो कौशल की लाश थी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसके शव परिवार के हवाले कर दिया. पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि उस दिन पीड़ित 18वीं क्रॉस, मल्लेश्वरम के पास एक सफेद मारुति ज़ेन कार में सवार हुआ था. पुलिस को ये भी पता चला कि वो कार हाल ही में नवीन कुमार नामक एक शख्स और एक अन्य व्यक्ति ने हाल ही में खरीदी थी. सर्विलांस कैमरों की मदद से पुलिस ने देखा कि वो कार एलीमल्लप्पा झील की तरफ जा रही थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में चलती कार को ट्रैक किया. इसके बाद पुलिस का शक पुख्ता होने लगा. इसी आधार पर पुलिस ने नवीन कुमार को धरदबोचा और उससे पूछताछ की. पहले वो इधर-उधर की बात करता रहा लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने वो टूट गया और उसने गुनाह कबूल कर लिया।

नवीन ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. उसने पुलिस को बताया कि कौशल का कत्ल उसके पिता के कहने पर किया गया था. इस काम के लिए उन्होंने 3 लाख में सौदा किया था. जिसमें से एक लाख वे पहले से ही एडवांस ले चुके हैं. 2 लाख अभी लेना था. आरोपी नवीन पहले से कौशल के पिता को जानता था. क्योंकि वो कौशल का क्लासमेट रहा था. उसने बताया कि संपत्ति के लिए बड़ा बेटा कौशल अपने माता-पिता को लगातार यातनाएं देता था. इसी वजह से उसके पिता बी वी केशव ने अपने बड़े बेटे की हत्या का फैसला किया था. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात के दिन वे कौशल को झील पर ले गए और उसे शराब पिलाकर बेहोश कर दिया. फिर उन्होंने उसके हाथ और पैर काट दिए और फिर शरीर के अंगों को बोरे में भरकर वहां फेंक दिया था. पुलिस ने आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH