युवती को वश में करने के लिए लिया तांत्रिक का सहारा , जब तंत्र मंत्र से काम नही हुआ तब ,,

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवती को वश में करने के लिए लिया तांत्रिक का सहारा , जब तंत्र मंत्र से काम नही हुआ तब ,,
रुड़की 20 जनवरी 2021 - कहते हैं मोहब्बत नशा है, अगर न मिले तो ये एक सजा भी है. कुछ ऐसा ही एक मामला रुड़की में सामने आया है जहां पर कुछ युवकों ने एक लड़की का प्यार पाने के लिए तांत्रिक का सहारा लिया।

उत्तरखंड के रुड़की में एक हत्या का मामला सामने आया है जहां पर एक तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि एक युवक ने मनचाहा प्रेम पाने और लड़की को अपने वश में करने के लिए तांत्रिक को पैसे दिये थे. लेकिन जब युवक को लगा कि उसके पैसे डूब रहे हैं तो उसने तांत्रिक की हत्या कर दी। घटना का खुलासा रुड़की की गंगनहर कोतवाली में एसएसपी हरिद्वार ड़ी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस.ने किया।

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में बीती 16 जनवरी को देर शाम कुछ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस घटना के खुलासे के लिए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी रुड़की के निर्देशन में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। 

बीती 16 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने इरफान नाम के एक बुजुर्ग को गोली मार दी थी। इसके बाद घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था. घटना के खुलासे को लेकर हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर तीन पुलिस टीमों का गठन किया था. इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके पास से दो मोटरसाइकिल और एक 315 बोर का तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए है.

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार डी. सेंथिल अबुदई ने बताया कि मृतक तांत्रिक विद्या का काम करता था. इन आरोपियों ने एक लड़की को वश में करने के लिए कुछ पैसे दिए थे, लेकिन काम न होने पर जब युवकों द्वारा पैसे मांगे गए तो इनके बीच कहासुनी हो गई. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक के पिता की इस दौरान मौत भी हो गई थी. जिसका कारण एक आरोपी उसी तांत्रिक को मानता था। फिर इन युवकों ने तांत्रिक की हत्या करने की योजना बनाई और दो बाइकों पर सवार होकर 16 जनवरी की देर शाम तांत्रिक को गोली मार दी। एसएसपी ने बताया उपचार के दौरान तांत्रिक की मौत हो गई. जिसके बाद मुकदमे को 302 में परिवर्तन किया गया है, वहीं चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया हैं. एसएसपी हरिद्वार ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH